महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव भक्तो ने भगवान भोलेनाथ का व्रत रख जलाभिषेक किया।

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल
भरथना।
महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव भक्तो ने भगवान भोलेनाथ का श्रद्वाभाव के साथ श्रंगार करके वृत रख कर जलाभिषेक किया। नगर व देहात क्षेत्र के बिभिन्न मन्दिरो पर देर शाम तक कांवरियो सहित भक्तो का तांता लगा रहा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जहां शिव भक्तो ने श्रृंगीरामपुर से गंगाजल लाकर क्षेत्र के ग्राम रमायन मे सैकडो बर्ष पुराने शिव मंदिर पर पहुच कर जलाभिषेक किया। सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।

मन्दिर परिसर मे इस मौके पर अरविंद पोरवाल, मंदिर पुजारी, कृष्णगोपाल उपाध्याय, ऋषी नंदन मिश्रा के साथ साथ सुरक्षा की दृष्टि से एएसपी सतपाल सिंह,एसडीएम कुमार सत्यमजीत,पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान सिंह,तहसीलदार राजकुमार सिंह,थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।इसी के साथ
नगर के मुहल्ला होमगंज स्थित शिवकुटी, नगर बिधूना रोड पर स्थित श्रीबालरुप हनुमान जी महाराज छोला मंदिर, मिडिल स्कूल स्थित नर्मेदेश्वर मंदिर, गिरधारीपुरा स्थित नाग मंदिर, पुराना भरथना स्थित गमा देवी मंदिर के शिवालय के साथ साथ तिलक रोड स्थित डाकघर में शिव मंदिर पर, मोतीगंज स्थित महेश्वरी धर्मशाला मन्दिर भोली चैराहे स्थित मन्दिर, राजागंज स्थित श्रीराम जानकी मन्दिर मे कावडियों ने श्रृद्धाभाव से जलाभिषेक करके अपने इष्टदेव की प्रार्थना कर मनोकामना पूर्ण करने के साथ सर्वसमाज की भलाई के लिये वरदान मांगा। इतना ही नहीं महाशिवरात्रि के पर्व पर पुरुषो की अपेक्षा महिला कावडियों में पूरे दिन खासा उत्साह दिखाई दिया। इसके अलावा घर घर भक्तो ने व्रत रखकर मंदिरों में जलाभिषेक करके सर्व कल्याण की कामना की। वही श्रद्वालु भक्तो ने गंगाजल लेकर आ रहे कांवरियो का जगह जगह स्वागत के लिए नगर के मुख्य मार्गेा पर धर्मशील माता वहिनो व समाजसेवी संगठनो के द्वारा स्टाल लगाकर फल, चाय, दूध, मिष्ठान खिलाकर बिश्राम कराया और कावरियो को श्रद्धाभाव से गंतव्य की ओर रवाना किया। वही यह सिलसिला दिन भर जारी रहा। वही रमायन शिव मन्दिर पर भोले बाबा के दर्शन के लिए धर्मशील माताओं बहनों की भारी भीड उमड रही थी। इसी के साथ सामुदायिक स्वाथ्यय केंद्र पर स्थित मंदिर और अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित ,डॉ प्रभात श्रीवास्तव, डॉ ललित ,अमित चौधरी, एसके ओझा,दिलीप,उरूष,शिवम पाठक सहित अन्य लोगो ने अखंड रामायण पाठ किया गया तथा 9 मार्च को भंडारा आयोजित किया जाएगा।