जिले में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालियों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

महाकालेश्वर देवकली मंदिर पर श्रद्धालु भक्तगणों का पूजा अर्चन के लिए उमडा हूजूम
जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट रामप्रकाश शर्मा।
08 मार्च 2024
#औरैया।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ऐतिहासिक देवकली मन्दिर में शहर, क्षेत्र व कई अन्य जनपदों के शिवभक्तों ने पहुंचकर महाकालेश्वर का शहद, जल, दूध, गन्ने का रस आदि से शिवलिंग का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। सुबह से ही भक्तों की लाइनें दिखाई पड़ी।

हजारों की संख्या में कांवड़ियों ने मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। बड़ी संख्या में भक्त अपने परिवारों के साथ मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का विधि-विधान पूवर्क पूजन किया। मंदिरों के पास पूजा सामग्री और फूलों की खूब बिक्री हुई। प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गये थे।

अन्य जनपदों से भी सैकड़ो श्रद्धालुओ ने भोलेनाथ का दूध, शहद, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, फूल इत्यादि चढ़ाए और रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक कर मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए मन्नतें मांगी। भक्तों की सुबह से ही लम्बी-लम्बी कतारें लग गयी थी। अनेक जगह प्रसाद वितरण भी किया गया। इसी तरह शहर के सत्तेश्वर, भूतेश्वर, ओंकारेश्वर, कालीमाता मंदिर, संकट मोचन मंदिर, गौरैया तालाब स्थित शिव मंदिर पर भक्तों ने अभिषेक कर पूजन अर्चन किया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भगवान अवढरदानी से मन्नतें मांगी। मंदिरों पर देर रात तक कीर्तन भजन चलते रहे।
इसी तरह से जनपद की विभिन्न काशन एवं ग्रामीण अंचलों में महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया गया। महाशिवरात्रि को लेकर शिव मंदिरों पर प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-भूषण रही।

इसी क्रम में जनपद के कस्बा फफूंद में शुक्रवार को नगर में पाता चौराहे पर स्थित बारहदरी शिव मंदिर पर सुबह से ही भक्तजनों की भारी संख्या मे भीड़ उमड़ पड़ी। महाशिवरात्रि का त्योहार धूम-धाम से मनाया गया। नगर के विभिन्न शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिवालयों को फूलों और लाइट्स से काफी सुंदर तरीके से सजाया गया है। शिवालयों में सुबह से ही पूजा-पाठ के लिए लोगों की कतार लगी रही, वहीं श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया तथा नगर के विभिन्न मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। कहीं दूध से जलाभिषेक किया जा रहा है तो भांग और धतूरे का भोग भी लगाया जा रहा है। लोग जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का मत्था टेककर ध्यान लगा रहे हैं। मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। मंदिरों में धूम-धाम से पूजा पाठ किया गया, तथा भोलेनाथ का प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर पुजारी लज्जा राम, मीरा देवी, एहिवरन राजपूत, सुलेखा देवी, सुनील कुमार, सुषमा, सन्नो, अमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, मुकेश गुप्ता, हर्ष गुप्ता, रिशू, सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त मौजूद रहे। इसी तरह से जनपद के कस्बा दिबियापुर, कंचौसी, सहायल, सहार, बेला, बिधूना एरवाकटरा, कुदरकोट, रुरुगंज, नेविलगंज, अछल्दा, फफूंद, अटसू, बावरपुर, अजीतमल, मुरादगंज, अयाना के अलावा ग्रामीणांचलों में भी महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाए जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं। जिले के विभिन्न शिव मंदिरों पर महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन पैनी नजर लगाए रहा, जिससे मंदिर परिसर में किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं हो सके।






