महाशिवरात्रि व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीएमएस ने दिए प्रशस्ति पत्र

ड्यूटी का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने के लिए की अपील
जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट रामप्रकाश शर्मा।
08 मार्च 2024
#औरैया।
स्थानीय 50 शैया जिला अस्पताल में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधीक्षक मंजू सचान ने एंबुलेंस सेवा में तैनात कर्मचारियों को मुंह मीठा करने के साथ ही प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही उन्होंने ड्यूटी को ड्यूटी समझ कर जिम्मेदारी से निर्वहन करने के लिए सभी कर्मचारियों से अपील की है।
महाशिवरात्रि एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 50 शैया युक्त जिला संयुक्त अस्पताल में आज शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधीक्षक मंजू सचान के द्वारा 108 एम्बुलेंस सेवा में कार्यरत महिला कर्मचारियों को मिठाई खिलाई गई तथा प्रशस्ति पत्र दिये गये। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश सरकार महिलाओं के किताब महिला सशक्तिकरण के हितार्थ महिलाओं के हित में हमेशा चिंतन करती हैं। महिलाएं अब पुरुषों से किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। महिलाएं अब आत्मनिर्भर होने के साथ जागरूक हो रही हैं, एवं वह अपना भला बुरा स्वयं समझती हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का महिलाओं को लाभ उठाना चाहिए और वह लाभ उठा भी रही हैं। महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार के साथ ही समाजिक उत्थान के साथ तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इस मौके पर महिला ईएमटी प्रियंका, आकांक्षा, करिश्मा, रजनी सहित ईएमई सत्येंद्र कुमार व बृज मोहन मौजूद रहे।