कांवरियों के लिए फलाहारी भंडारे में फलाहार के साथ-साथ चिकित्सा व्यवस्था- तीन दिन तक अनवरत रूप से चलेगा भंडारा

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल
-पूजन करते अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल के कार्यकर्ता
इटावा। अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल का शिव भक्त कावरियो की सेवा में 14 वर्षो से निरंतर लगने वाले फलाहारी भण्डारे का पर आज भगवान भोले नाथ का रूद्धाभिषेक विधि विधान से किया।
शिव भक्त कावरियो की सेवा के लिए चार दिवसीय फलाहारी भंडारे का शुक्रवार को शुभारम्भ हो गया। जिसका आज पंडित पुली महाराज द्वारा मन्त्रोचार से पार्थिव भगवान भोले नाथ का रूद्धाभिषेक कर भण्डारे का शुभारम्भ किया गया.

मंडल के अध्यक्ष ओमरतन कश्यप ने कहा कि इस बार भंडारे में अमरनाथ के साक्षात दर्शन भी हो सकेंगे। इसके साथ ही कावरियों के लिए विश्राम करने के साथ फलाहारी भंडारे व दवाइयों की समुचित व्यवस्था की गयी है। यह भंडारा शिवरात्रि तक अनवरत रूप से चलेगा। इस अवसर पर बाबा अमरनाथ के भक्त बडी सख्या में उपस्थ्ति रहें जिसमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष ओमरतन कश्यप, उपाध्यक्ष जय सिंह चौहान आनंद अग्निहोत्री, महामंत्री देवेंद्र शर्मा रविपाल, पंछी कश्यप सुदीप जैन,के.के. कश्यप, संतोष पाल रोहित गुप्ता श्याम सिंह कुशवाहा राघव यादव राजीव पाल रमेश यादव अभय कश्यप आदि प्रमुख रूप उपस्थित रहे।