महिलाओं को मिले 50% भागीदारी अपनी समस्या का हल स्वयं निकाल लेंगी:ओमप्रकाश राजभर

ग्लोबल टाइम्स -7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क तहसील रसड़ा सुनील कुमारGT-70029
रसडा़ बलिया। सुहलदेव भारतीय समाज पार्टीठ के कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जिसकी जीतनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी की बात की दस बर्ष पर जातीय जनगणना की बात कही और उन्हो ने महिलाओं की समस्या पर बोलते कहा कि हमारी आधी आबादी महिलाओं की है इसलिए सदन से लेकर प्रत्येक विभागो मे महिलाओं को आरक्षित किया जाय तो महिलाएं स्वयं अपनी समस्या का हल निकाल लेंगे।

फिर उन्होने एक समाम शिक्षा पर बोलते हुए कहा की गरीब के बच्चे क से कबुत्तर अमीर के बच्चे क से कम्प्यूटर पढ़ते हैं ऐसा नही होगा अमीर गरीब के बच्चे एक समान शिक्षा ग्रहण करेंगे जिसकी आवाज सड़क से लेकर सदन तक उठाता रहता हूँ। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि अरविन्द राजभर के कहा हमारी पार्टी मे कार्यकर्ताओं के सम्मान मे कोई कमी नही होने दिया जायेगा और उन्होने वर्तमान रसडा़ के विधायक पर तंज कसते हुए उन्हे फेकू विधायक की संज्ञा दी।

कार्यकर्ता सम्मान समारोह पाच अप्रैल दिन बुधवार को गांधी पार्क रसडा़ मे हुआ जिसमें मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को चांदी का मुकुट और अंग वस्त्र शाल भेट की गयी। मंच पर कार्यकर्ता कृष्ण मोहन सिंह, दिनेश पासबान, अरविंद करवाल, अन्नू गुप्ता, जावेद अंसारी, संजय कुमार, सुग्रीव राजभर, द्वारिका सिंह इत्यादि दर्जनो कार्यकर्ताओं को यशवन्त सिंह ने अंग वस्त्र शाल देकर सम्मानित किया कार्यक्रम का संचालन दिनेश राजभर ने किया।