उत्तर प्रदेश
कस्बा सिकंदरा में मुस्लिम भाइयों द्वारा ताजिया निकाल कर चेहल्लुम का त्यौहार मनाया गया।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
18 सितंबर 2022
सिकंदरा कानपुर देहात। मुस्लिम भाइयों का गमी का त्यौहार चेहल्लुम आज कस्वा सिकंदरा में भारी पुलिस व्यवस्था के साथ कस्बे के मुख्य मार्गो से लाउडस्पीकर की आवाजों एवं आकर्षित रोशनी के साथ ताजिया निकाला गया। प्राप्त खबरों के अनुसार आज कस्बा सिकंदरा में मुस्लिम भाइयों का चेहल्लुम का पावन त्यौहार थाना सिकंदरा की पुलिस की देखरेख में शांतिपूर्वक निकाला गया। अंत में रात 9 बजे के लगभग कर्बला में जाकर हजारों मुस्लिम भाइयों ने ताजियों को दफनाया। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष कोविड-19 चलते मुस्लिम भाइयों की संख्या कम थी। लेकिन इस साल काफी भीड़ का नजारा दिखा। वहीं पर देर रात तक चेहल्लुम का कार्यक्रम संपन्न हुआ। और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।।