उत्तर प्रदेश

अपर जिला जज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण


राजेन्द्र सिंह धुआँधार ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क लखनऊ उत्तर प्रदेश
कन्नौज ।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज द्वारा याकूतगंज फर्रुखाबाद स्थित बाल संप्रेषण गृह का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधीक्षक राजकुमार द्वारा बताया गया कि बाल संप्रेषण गृह में एक केयर टेकर दिलीप सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर गौरव चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गजराज उपस्थित रहे वही अपर जिला जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लवली जायसवाल द्वारा बताया गया कि वर्तमान में बाल संप्रेषण गृह फर्रुखाबाद में कन्नौज के कुल 12 किशोर अपचारी का मामला निरुद्ध है जिन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा उपस्थिति रजिस्टर व प्रवेश रजिस्टर का अवलोकन किया गया जिसमें अंकित प्रविष्टियां सही पाई गई निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लिपिक बसंत राम द्वारा किशोर अपचारियों को बालकों के कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई ।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button