लखनऊ

पार्टी यदि देती है टिकट,तो 2024 का लो स चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेंगे – सत्य प्रकाश पांडेय

वरिष्ठ अधिवक्ता सत्य प्रकाश पांडेय की भी है अच्छी खासी जमीनी पकड, चुनावी माहौल में बढी सरगर्मी

विजय सिह ,
जीटी 7 न्यूज नेटवर्क
महराजगंज/रायबरेली: वरिष्ठ अधिवक्ता फौजदारी और दो बार भाजपा के टिकट पर सतांव से विधानसभा चुनाव लड़ चुके भाजपा के फाउंडर मेंबर सत्य प्रकाश पांडेय ने रायबरेली लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा इशारा दिया है। महराजगंज के तहसील सभागार में अधिवक्ताओं, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने के पश्चात कहा कि, अगर भारतीय जनता पार्टी उन्हें रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट देती है तो वह 2024 का लोकसभा चुनाव दमदारी से लड़ेंगे।
आपको बता दें कि, जैसे-जैसे 2024 लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे रायबरेली में भाजपा से टिकट मांगने वालों की एक लंबी फेहरिस्त तैयार हो रही है। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह भी महराजगंज आकर तहसील सभागार में अधिवक्ताओं और लोगों से मिल कर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। इसके अलावा पूर्व प्रत्याशी व वरिष्ठ अधिवक्ता अजय अग्रवाल भी भाजपा से रायबरेली लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं। वह भी लगातार जनसंपर्क कर अपनी आमद दर्ज करा रहे हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ता फौजदारी व भाजपा के फाउंडर मेंबर सत्य प्रकाश पांडेय ने आज शुक्रवार को महराजगंज तहसील सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें पत्रकारों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को अंग वस्त्र व अयोध्या श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा मंदिर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि, वह भारतीय जनता पार्टी के फाउंडर मेंबर हैं। राम मंदिर आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। राम भक्तों का बलिदान, कार सेवकों का बलिदान, देश भक्तों का बलिदान, स्वयंसेवकों का बलिदान हमारे देश की साझा संस्कृति रही है, जो जाया नहीं जा सकती। जहां अधिवक्ता की बात रही तो वह 1984 से आप सबके बीच कार्य कर रहे हैं। अगर भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें टिकट दिया तो पूरी दमखम के साथ वह रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेगें। च्यूंकि स्थानीय प्रत्याशी होने के नाते लोकसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता का आशीर्वाद उनके साथ है।
उन्होंने कहा कि, फाउंडर मेंबर रहते हुए मैं भाजपा के साथ सहज हूं, और भाजपा भी मुझ पर काफी भरोसा करती है।
इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विद्यासागर अवस्थी, महामंत्री पंकज श्रीवास्तव, पूर्व महामंत्री ज्योति प्रकाश अवस्थी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय, शिवसागर अवस्थी, सुरेंद्र श्रीवास्तव, पंडित सोनू शुक्ल बीडीसी, छोटेलाल, भूपेश मिश्र, मनीष तिवारी, अमित शुक्ला, राजेश शुक्ला, यजुवेन्द्र मिश्र, सर्वेश अवस्थी, सत्यप्रकाश मिश्र, राधेश्याम, सुनील द्विवेदी, रामचंद्र सिंह पवन सिंह उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, बलवंत शुक्ला, सतीश चंद्र दिवेदी सहित नगर विकास मंच के महामंत्री संदीप वैश्य, कंचन वर्मा, रिंकू जायसवाल के अलावा अधिवक्ता व व्यापारी मौजुद रहे।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button