लखनऊ

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सराहने एवं क्षेत्र का नाम, रोशन किया

विजय सिंह ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क

महराजगंज रायबरेली।
क्षेत्र के एक प्रगतिशील किसान कों राजभवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सराहने एवं क्षेत्र का नाम रौशन होने पर लोग खुद कों गौरवान्वित महसूस कर रहे।
बताते चले की कश्मीरी बेर एवं अमरूद की सह फसली खेती कर रिकार्ड उत्पादन एवं विक्रय कर सामान्य से दुगुनी आमदानी प्राप्त कर क्षेत्र में दूसरो किसानों के लिए मिसाल बने पुरासी गांव के प्रधान प्रतिनिधि गंगासागर पांडेय द्वारा 17 से 19 फरवरी तक राजभवन प्रांगण में आयोजित प्रादेशिक फल, शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी 2024 में अपनी फसल का स्टाल लगाने पर उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा प्रदेश में उत्कृष्ठ प्रगतिशील किसान हेतु प्रथम स्थान प्राप्त होने का गौरव प्रदान गया। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गंगासागर पांडेय कों प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा अपने गृह जनपद क्षेत्र रायबरेली के किसान के प्रथम स्थान आने पर खुशी जाहिर की। मालूम हो की क्षेत्र में रासायनिक खेती के बजाए जैविक विधियों से प्रतिकूल जलवायु वाली फसलों की आधुनिक खेती कर गंगासागर पांडेय दूसरे किसानों के लिए प्रेरणा के स्रोत साबित हो रहे। वहीं सरकार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर गंगासागर के जज्बे की हौसलाअफजाई करने से क्षेत्र ही नहीं वरन प्रदेश में अन्य किसानों कों भी जलवायु के विपरीत आधुनिक ढंग से जैविक खेती करने की प्रेरणा दीं हैं। क्षेत्र कों गौरवान्वित कराने वाले गंगासागर पांडेय की इस उपलब्धि पर पूर्व विधायक रामलाल अकेला, पूर्व प्रमुख सत्येन्द्र प्रताप सिंह, दीपू चौधरी, प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण कुमार (दद्दू सिंह), बीडीओ वर्षा सिंह, प्रधान उमेश कुमार, राजकुमार, जुगुन तिवारी, गुड्डू सिंह, श्रवण सिंह, बबलू शुक्ला सहित क्षेत्रीय लोगो ने बधाई दीं।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button