उत्तर प्रदेशलखनऊ

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस सिकंदरा में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे की अध्यक्षता में संपन्न।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
20 फरवरी 2023

संपूर्ण समाधान दिवस पर सर्वाधिक शिकायतें 36 राजस्व की दिखी।

सिकंदरा कानपुर देहात। तहसील सिकंदरा में आज जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी कानपुर देहात सौम्या पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें कुल 97 फरियादी दर्ज हुई वहीं पर संपूर्ण समाधान दिवस पर परगना अधिकारी सिकंदरा डॉ पूनम गौतम, क्षेत्राधिकारी सिकंदरा शिव ठाकुर, खंड विकास अधिकारी राजपुर, संदलपुर, थाना प्रभारी सिकंदरा, राजपुर, अमराहट के अलावा जिले के अन्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद दिखे। प्राप्त खबरों के अनुसार अपने निर्धारित समय पर तहसील सिकंदरा के सभागार में जिला स्त्रतरीय संपूर्ण समाधान दिवस मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें कस्बा सिकंदरा के मोहम्मद नगर निवासी अरशद पुत्र अशरफ ने ग्राम समाज के खलियान एवं तालाब की भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा को लेकर अपनी फरियाद दर्ज कराई। ग्राम कसोलर निवासी गोविंद पुत्र जयराम, रामचंद्र पुत्र राजाराम ने दबंगों द्वारा खेतों पर घूरा डालने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। कुल 97 फरियादी दर्ज हुई। जिसमें सर्वाधिक शिकायतें राजस्व की 36 उल्लेखनीय है कि अचानक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन आज 20 तारीख दिन सोमवार को हो जाने के कारण सैकड़ों फरियादी जानकारी के अभाव में अपनी फरियाद दर्ज नहीं करा सके। जबकि वहीं पर अचानक फरियादियों को जानकारी मिलने पर तहसील परिसर में फरियादों का हुजूम उमड़ पड़ा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button