उत्तर प्रदेशलखनऊ

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत महिलाओं को आत्म निर्भर हेतु गोष्ठी का हुआ आयोजन !


ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
03 सितम्बर 2022
जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशानुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी चंद्रभूषण सिंह के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना की कार्ययोजना के अनुसार महिलाओ एवं बालिकाओं को सशक्तिकरण, स्वावलंबन, सुरक्षा, स्वास्थ, शिक्षा आदि के प्रति जागरुकता हेतु जनपद के विद्यालयों, महाविद्यालयों, तहसील मुख्यालयों, विकास खण्ड मुख्यालयों, नगर पंचायत मुख्यालयों, न्याय पंचायत मुख्यालयों, कलेक्ट्रेट, विकास भवन आदि भीड-भाड वाले स्थानों पर कैम्प/गोष्ठी का आयोजन कर बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के साथ-साथ विभाग की सभी योजनाओं का प्रचार-प्रसार विभागीय कर्मचारियों/अधिकारियों आदि के द्वारा किया जाना है, जिसके क्रम में आज दिनांक 03.09.2022 को जनपद के एशियन इस्टे0 आफ साइंस एण्ड टैक्नोलॉजी मैथा, दर्शन सिंह महाविघालय केसरी निवदा भेवान, हरनारायण सिंह महाविघालय मैथा, कृपा रामलक्षमण बालिका महा0वि0ककरदही, बाबा आन्नदेश्वर महा0 रास्तपुर मैथा में कार्यक्रम का अयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत आवंटित विभाग के अधिकारीयों/कर्मचारीयों द्वारा महिला कल्याण विभाग उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड), उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। वन स्टॉप सेंटर एवं बाल संरक्षण सेवाएं के कार्मिकों द्वारा छात्राओं को सशक्तिकरण हेतु जागरूक कर सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं हेतु जन कल्याणकारी योजनाओं आदि पर विस्तृत चर्चा करते हुये आपातकालीन सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कॉलेज के प्राचार्य द्वारा बताया गया की मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत बालिकाएं एव महिलाएं जागरूक हुयी है तथा समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अग्रसर हुयी है तथा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत नारी सुरक्षा, नारी स्वबलम्बन के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आया है। कार्यक्रम से प्रतिमा श्रीवास्तव, पुष्पा पाण्डेय, विशाखा वर्मा, शारदा, अर्पित वर्मा, अनीता यादव, शोभा वर्मा, वन स्टॉप सेंटर से रितिक यादव, विधा उत्तम, नेहा पाल, लक्ष्मी देवी, कीर्ति गुप्ता तथा विद्यालयों के अध्यापक/स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button