उत्तर प्रदेश

10 से चलेगा नारी शक्ति वंदन अभियान

जीटी-7, रामजी पोरवाल संवाददाता तहसील औरैया।
07 फरबरी 2024

#औरैया।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने 10 फरवरी से स्वयं सहायता समूह, एनजीओ व अन्य कामकाजी आदि से जुड़ी महिलाओं से संपर्क साधने की तैयारी की है। इसके लिए नारी शक्ति वंदन अभियान चलेगा। विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम होंगे। इसको लेकर बुधवार को भाजपा के जिला कार्यालय तुर्कीपुर में आयोजित जिला कार्यशाला में महिला पदाधिकारी सहित अन्य जिला, मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा के जिला प्रभारी आनंद सिंह ने कहा कि विधानसभा व संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति के प्रति अपनी प्राथमिकता जता दी है।
उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण, उज्ज्वला, पीएम आवास, निःशुल्क बिजली कनेक्शन जैसी योजनाएं महिलाओं को समर्पित हैं। अब वक्त आ गया है कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता नारी शक्ति वंदन अभियान चलाकर महिलाओं के बीच जाकर संवाद करें। कहा कि स्वयं सहायता समूह सहित अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रहीं महिलाओं की टोली के साथ चाय पर चर्चा जैसे कार्यक्रम आयोजित करने हैं।जिला स्तर पर नारी शक्ति संवाद (स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क) कार्यक्रम 10 फरवरी, विधानसभा क्षेत्र स्तर पर शक्ति सम्मान कार्यक्रम 11 से 14 फरवरी के बीच होंगे। 12 से 21 फरवरी के बीच स्वयं सहायता समूहों से संपर्क अभियान तथा 25 व 26 फरवरी को जिला स्तर पर एनजीओ सम्मेलन होगा। जबकि 22 फरवरी को लाइव कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री मातृ शक्ति से जुड़ेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं से लोकसभा की सभी 80 सीटें जीतने का आह्वान किया।कार्यशाला में स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ के बारे में विस्तार से राम दुलारे उपायुक्त स्वत रोजगार व जिला मिशन प्रबंधक ने बताया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू चौहान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरीश तिवारी, दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यकम के जिला संयोजक अनिल तोमर, जिला महामंत्री कौशल राजपूत, जिला उपाध्यक्ष प्रेम गुप्ता, अनंग पाल सिंह तोमर, कुलदीप दुबे, चंद्रकाती मिश्रा, विकास गौर, विशाल शुक्ला, राहुल गुप्ता, सोनू सोनी, कार्तिक गुप्ता, श्रद्धा चौहान, नितिन अवस्थी, डा० नारायण सिंह आदि लोग रहे।

इनसैट-
भाजपाईयों ने दो मिनट का मौन धारण कर शोक जताया

औरैया। भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कमलेश अवस्थी व जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अशोक अवस्थी के वृद्ध माता-पिता के निधन पर भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में एक शोक सभा का आयोजन कर भाजपाइयों ने 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह ,भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता सहित जिले के समस्त पदाधिकारी,कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button