उत्तर प्रदेश

मौलाना आजाद की पुन्य तिथि पर हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, करीब पांच सौ मरीजों ने कराया रजिस्ट्रेशन

जीटी 7 न्यूज नेटवर्क

इटावा।आज शहर के मुहल्लाह शाहग्रान में मौलाना आजाद सामाजिक एकता सिमित के तत्वावधान में देश के पहले शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना आजाद की पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें करीब पांच सौ मरिजों का रजिस्ट्रेशन कर स्वास्थ्य परिक्षण किया गया तथा निशुल्क दवा वितरण भी हुआ,
शिविर का उद्घाटन सिटी मजिस्ट्रेट श्री दिग्विजय सिंह नें फीता काट कर किया, कार्यक्रम संयोजक सिमित के अध्यक्ष जमील कुरैशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक दीक्षित, राम प्रकाश वर्मा, शमशुद्दीन अंसारी, अतुल आक्रोश नें सिटी मजिस्ट्रेट का माला, शाल,प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया,कार्यक्रम में डा.सुरजीत सिंह जनरल मेडिसिन विभाग,डा.राजेश कुमार वर्मा जनरल सर्जरी विभाग,डा.आशुतोष नेत्र सर्जन,डा.विरेन्द्र कुमार हड्डी रोग विशेषज्ञ,डा.विघारानी एंव डा.सौगंधी शर्मा कम्युनिटी मेडिसिन विभाग,डा.अनुराधा स्त्री रोग विशेषज्ञ एंव डा शैलजा दीक्षित होम्योपैथी चिकित्सक आदि ने अपनी सेवाएं दीं,
अंत मे कार्यक्रम संयोजक जमील कुरैशी नें सभी डाक्टरों का आभार व्यक्त कर उन्हें सम्मानित भी किया

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button