लखनऊ

जनपद कन्नौज में बीती रात आंधी तूफान और ओले से किसानों की फसलों में भारी नुकसान, तहसील प्रशासन ने किया सर्वे


राजेन्द्र सिंह धुआँधार संवाददाता ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क लखनऊ उत्तर प्रदेश
कन्नौज: जनपद के तिर्वा तहसील क्षेत्र में बीती रात हुई तेज हवाओं के साथ ओले बृष्टि से फसलों मे भारी नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंचे तिर्वा तहसील प्रशासन ने गांव पहुंच कर हुऐ नुकसान का आकलन किया है।और जल्द आर्थिक मदद देने का भरोसा दिलाया।
जानकारी के मुताबिक तिर्वा तहसील के खानपुर,अज्यौरा, सिंगड़ी, गुंदा, रहमतपुर, सरशई, हरेईपुर,हमीरपुर रहमतपुर,सिंघडी, गुंदा, औसोर,सिमरिया ,हिसामुद्दीनपुर, उमरान, सिंगपुर अज्योरा सहित 5000 हेक्टर से ज्यादा खेतों में ओला बृष्टि से नुकसान हुआ। जिसमे गेहूं, चना, मटर, राई, जौ, धनिया, टमाटर, आम के वौर सहित तमाम फसलों का नुकसान हो गया। नुकसान की खबर लगते ही तहसील प्रसाशन
गाँव पहुँच कर स्थलिय निरीक्षण कर रहे हैं। जहाँ उप जिलाधिकारी तिर्वा, व तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक, व क्षेत्रिय लेखपाल को ओलावृष्टि से हुए नुकसान का रिपोर्ट देने का आदेश दिया। जिससे जल्द किसानों को मुआवजा दिया जा सके।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button