अरौल हादसा :दुर्घटना होने के बाद 24 घंटा तक ही सक्रिय रहा प्रशासन,जांच एवं कार्यवाही हो गई टाय टाय फिश

सुनील मिश्रा, ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क लखनऊ उत्तर प्रदेश
बिल्हौर, कानपुर ।
तहसील क्षेत्र के अरौल दुर्घटना के बाद प्रशासन की कार्यवाही पूरी तरह से टाय टाय फिस हो गई है
जहां क्षेत्र विद्यालयों में अवैध रूप से संचालित हो रही मारुति वैन गाड़ियां तहसील स्तर से लेकर जिले स्तर तक कहीं भी कोई भी जांच एवं कार्रवाई नहीं होती दिखाई दे रही ।आखिर क्या इन अवैध रूप से संचालित हो रही गाड़ियों पर कब प्रशासन अपनी नजरो को इनायत करने का प्रयास कर पायेगा।
जबकि जिलाधिकारी राकेश कुमार द्वारा तीन सदस्यीय टीमों का गठन कर अवैध रूप से संचालित गाड़ियों पर कार्रवाई करने के लिए सख्त निर्दैश भी जारी किये जा चुके हैं , लेकिन अफसोस है कि घटना के
24 घंटे तक ही डीएम द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम सक्रिय रहने में सीमित रह सकी । उसके जांच एव़ स्कूली वाहन गाडियों की जांचे व कार्यवाहियां फिर ठंडे बस्ते में चली गई ।
ऐसे में सवाल उठता है कि आखिरकार क्या प्रशासन कई और बड़ी दुर्घटनाएं देखना चाहता है। बताना है तहसील क्षेत्र में कई दर्जन ऐसे विद्यालय संचालित हैं जहां अवैध रूप से मारुति वैन गाड़ियां की न तो गाड़ी की फिटनेस न ही ड्राइवर की लाइसेंस, और तो और नाबालिक बच्चों द्वारा गाडियां धडड्ले से चलवाई जा रही है ।दूसरी ओर
स्थानीय प्रशासन द्वारा भी कोई भी कार्यवाही व जांच नही किये जाने का प्रयास किया जाता, आखिर क्यों ? क्या
चंद रूपयो के लालच में स्थानीय प्रशासन भी नहीं करता ऐसी अवैध रूप से संचालित गाड़ियों पर कार्रवाई ।






