उत्तर प्रदेश

माँ आनंदी देवी क्रिकेट टूनामेंट लालपुर का शुभारम्भ राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने फीता काट कर किया!



कमेटी अध्यक्ष नीरज द्विवेदी ने मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह का फूल माला अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित!

ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी

उन्नाव विधान सभा भगवन्तनगर क्षेत्र के अंतर्गत कुम्भी ग्राम पंचायत के मजरें लालपुर माँ आनंदी देवी क्रिकेट ग्राउंड में स्वर्गीय अनिल तिवारी(पाकिस्तान)की स्मृति में द्वितीय संस्करण में माँ आनंदी देवी क्रिकेट टूनामेंट का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया, टूनामेंट में शुभारम्भ में प्रतिभाग कर रही निहस्था व लाला खेड़ा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया कमेटी अध्यक्ष नीरज दुबे ने मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह का माला पहनाकर अंगवस्त्र भेंट करके स्मृति चिन्ह भेंट करके मुख्य अतिथि का स्वागत सम्मान किया गया टूनामेंट मे बोलते हुवे राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया व खेल को खेल भावना से ही आपसी प्रेम सौहार्द से खेलने को कहा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस उसे निखारने की आवश्यकता है जहाँ भी खिलाड़ियों को कोई संसाधन की कमी हो हमें सूचित करें हम सहयोग करेंगे ताकि हमारे क्षेत्र का नाम और अधिक रोशन हो सके टूनामेंट कार्यक्रम में मुख्य रूप से बच्चा दीक्षित,इकबाल सिंह,नीरज दुबे, गिरीश सिंह अकवारा, अनीश यादव, मोहित यादव, राघवेंद्र सिंह, मानवेन्द्र सिंह, संदीप यादव, पंकज सिंह बाबा, सर्वेश आदि लोग मौजूद रहे

Global Times 7

Related Articles

Back to top button