हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष ने पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह की समाजसेवा में सराहनीय कार्य से प्रेरित होकर उनकी टीम के सदस्यों का किया सम्मान

Breaking
ग्लोबल टाइम 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी
विधानसभा भगवन्तनगर के अंतर्गत सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के पंसारी गाँव में अखिल भारत हिन्दू महासभा उन्नाव के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के द्वारा शुक्रवार को पंसारी गाँव पहुँचे पुष्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह की टीम के सदस्यों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा जो समाजसेवा की जा रही है वह बहुत ही सराहनीय है ऐसे निःस्वार्थ भाव से हर वर्ग की सेवा करने वाले आज के समय में विरले ही होते है मुझे खुशी है कि मैं भी समाजसेवा से जुडा हूँ व पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा की जा रही समाजसेवा पर हम सभी को गर्व है हम उनके सभी समाजहित के कार्यों से खुश है,उम्मीद है सबके आशीर्वाद से पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह बैशवारे को जल्द बुलंदियों पर पहुचायेंगे इस अवसर पर मैनेजर सिंह, पंकज सिंह बाबा, आशू सिंह, रामजी यादव, मोनू सिंह, अतुल,सुजीत कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।





