लखनऊ

राहुल गांधी 20 फरवरी को भारत जोड़ो यात्रा के लिए आएंगे रायबरेली

विजय सिंह, ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क

संवाददाता
रायबरेली।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 20 फरवरी को रायबरेली आ रही है। इसे लेकर कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। मंगलवार को भुएमऊ के वीआईपी गेस्ट हाउस में सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा ने यात्रा को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान यात्रा के रूट चार्ट पर चर्चा की गई।
कांग्रेसी इस यात्रा को लेकर खासे उत्साहित हैं। उनका मानना है कि न्याय यात्रा से न केवल रायबरेली, बल्कि जिले की सीमा से लगे अन्य जिलों में भी कांग्रेस लोकसभा चुनाव में मजबूत होगी। एआईसीसी कोऑर्डिनेटर इंदल कुमार रावत व प्रदेश सचिव तथा रायबरेली प्रभारी फिरोज अहमद खान ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उत्साह के साथ कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील पासी, पालिकाध्यक्ष शत्रोह्न लाल सोनकर, चेयरमैन नगर पंचायत लालगंज सरिता गुप्ता, पूर्व विधायक सुरेंद्र विक्रम सिंह, डॉ.मनीष सिंह चौहान, पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद हाजी इलियास, पूर्व जिलाध्यक्ष वीके शुक्ल, विजयशंकर अग्निहोत्री मौजूद रहे।
इन जगहों से गुजरेगी यात्रा
20 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा सुबह आठ बजे तक अमावां ब्लॉक के संदी नागिन पहुंचेगी। वहां से यात्रा राही, मलिकमऊ कालोनी, मोटल चौराहा, सिविल लाइन, डिग्री कालेज, हाथी पार्क, सुपर मार्केट, कैपरगंज, कहारों का अड्डा, गल्ला मंडी होते हुए लखनऊ हाइवे से गंगागंज, हरचंदपुर, कुंदनगंज, बछरावां होते हुए निकलेगी।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button