पुलवामा कांड की पांचवी वर्षी पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धापूर्वक नमन कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल
इटावा।भरथना एन.जी.ओ. सिटी युवा छात्र समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अभिलाष सिंह गौर व प्रदेश महासचिव ठाकुर आकाशदीप गौर के निर्देशन में भरथना कस्बा के बालूगंज स्थित चंद्रशेखरआजाद पार्क में एन.जी.ओ. सिटी युवा छात्र समिति रजिस्टर्ड द्वारा पुलवामा के बलिदानियों की याद में एक कैंडल मार्च निकाला गया।
मंडल अध्यक्ष भाजपा ओम प्रताप सिंह गौर बंटू ने सभी एन.जी.ओ. पदाधिकारीयों के साथ पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान ओम प्रताप सिंह गौर बंटू मंडल अध्यक्ष भाजपा, एन.जी.ओ.सिटी युवा छात्र समिति रजि0 संरक्षक मंडल बृजेश पोरवाल,संरक्षक मंडल सीटू गुप्ता,जिला अध्यक्ष आदित्य कौशल उर्फ गौरव, जिला महासचिव चंदन शर्मा, नगर अध्यक्ष ओम दीक्षित, नगर उपाध्यक्ष किशोर शर्मा, सुशांत उपाध्याय, पुष्पेंद्र सिंह टिंकू, गौरव चौहान, तापस गुप्ता, पुनीत पोरवाल, शालू गुप्ता, विकास माथुर, कन्हैया गुप्ता,अजीत यादव, भरत माधवानी, शॉपी यादव आदि लोग उपस्थित रहे।