उत्तर प्रदेशलखनऊ
24 को होगा राजभर सम्मान समारोह

ग्लोबल टाईम्स 7
डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
ओमप्रकाश वर्मा नगरा
GT 70035
नगरा(बलिया)। महाराजा सुहेलदेव राजभर सम्मान समारोह के उपलक्ष्य मे तैयारी को लेकर जनता इंटर कॉलेज के मैदान में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कैविनेट मंत्री अनिल राजभर ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान श्री राजभर ने 24 मई को होने वाले कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को जोर-शोर से जुट जाने की अपील की श्रम एवं सेवा योजना समन्वय मन्त्री ने कहा कि योगी और मोदी के नेतृत्व में भाजपा डबल इंजन की सरकार चला रही है भाजपा सरकार जहां निचले वर्गों तक विकास की गति को पहुंचाई है। तैयारी मे ग्राऊण्ड मे मंचीय व्यवस्था, पेय जल, गाडी पार्किंग आदि के विषय मे जानकारी हासिल की। इसके पश्चात बछईपुर जन चौपाल के लिए रवाना हो गये। इस मौके पर राजभर समाज सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।






