लखनऊ

सहार व भाग्यनगर ब्लाकों के मनरेगा सोशल आडिट टीम के सदस्यों का हुआ चयन

क्रमशः 48 व 45 आवेदक साक्षात्कार में हुए शामिल प्रत्येक में 28 हुए चयनित

जीटी- डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट रामप्रकाश शर्मा ब्यूरो रिपोर्ट।
12 फरबरी 2024

#औरैया।

विकास खंड सहार व भाग्यनगर की ग्राम पंचायतों के लिए मनरेगा सोशल आडिट टीम के सदस्यों के चयन के लिए सोमवार को विकासखंड कार्यालयों पर चयन समिति द्वारा सहार ब्लॉक में पहुंचे 48 आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया, जिसमें चयन समिति द्वारा कुल 28 लोगों का चयन किया गया। वहीं विकासखंड भाग्यनगर में 45 आवेदकों ने साक्षात्कार में भाग लिया जिसमें भी 28 अभ्यर्थी चयनित हुए। इस मौके पर मनरेगा सोशल ऑडिट की जिला समन्वयक विद्या सिंह सेंगर, करुणापति मिश्र, पुष्पेंद्र कुमार, बृजेश कुमार सिंह, ब्लॉक समन्वयक विपेंद्र कुमार, जयतिचंद्रा व रमन कुमार के साथ ही विजय शंकर अग्निहोत्री, मनीष तिवारी, अवनीश कुमार, रेखा देवी, कृष्णकांत, बृजकिशोर शुक्ला, आरती, निशा देवी व गीता यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
टीम सदस्यों के चयन के उपरांत संबोधित करते हुए मनरेगा सोशल ऑडिट की जिला समन्वयक विद्या सिंह सेंगर ने कहा कि सरकार ने मनरेगा सोशल आडिट के लिए सोशल ऑडिट टीमों के सदस्यों का चयन कराकर जो निष्पक्ष गुणवत्तापूर्ण मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण की मंशा बनाई है चयनित सोशल ऑडिट टीमों के सदस्यों की जिम्मेदारी है कि वह पूर्ण मनोयोग से सरकार की मंशा की कसौटी पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करें। उन्होंने कहा कि भले ही सोशल आडिट टीम के सदस्यों के लिए किसी बड़े पारिश्रमिक की तो व्यवस्था नहीं है लेकिन फिर भी सरकार ने उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है ऐसे में समाज सेवा की भावना से टीमों के सदस्य अपनी जिम्मेदारी का निष्पक्ष ढंग से निर्वहन करें और उन्हें भी पूर्ण विश्वास है कि निश्चित रूप से टीम के सदस्यों का भविष्य भी जल्द उज्जवल बनेगा। जिला समन्वयक श्रीमती सेंगर ने कहा कि मनरेगा के अलावा भी कुछ अन्य विभागों का सामाजिक अंकेक्षण भी सोशल आडिट टीम के सदस्यों को निकट भविष्य में मिलने वाला है ऐसे में पूर्ण ईमानदारी से टीम सदस्य दायित्व निर्वहन करें। उन्होंने बताया है कि 14 फरवरी को सुबह 10 बजे से विकासखंड ऐरवाकटरा में व उसी दिन अपराह्न लगभग 1 बजे से विकासखंड बिधूना में सोशल आडिट टीम के सदस्यों का साक्षात्कार लिया जाएगा साथ ही इसी तरह 15 फरवरी को सुबह 10 बजे से विकासखंड औरैया में व उसी दिन अपराह्न लगभग 1 बजे से विकासखंड अजीतमल में सोशल ऑडिट टीमों के सदस्यों के चयन के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। जिला समन्वयक विद्या सिंह सेंगर ने सोशल आडिट टीम सदस्य के लिए आवेदन करने वाले संबंधित सभी आवेदकों से निर्धारित समय और स्थान पर पहुंचने की भी अपील की है।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button