उत्तर प्रदेश

1576 बूथों पर मनायी गयी पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात

भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात मे पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि कानपुर देहात के सभी 1576 बूथों पर मनाई गई भाजपा पार्टी कार्यालय में डॉक्टर सतीश शुक्ला द्वारा पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उनको याद किया गया डॉक्टर सतीश शुक्ला ने कहापंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर आधारित रहा। उनका एकात्म मानववाद का दर्शन भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की कई समस्याओं का समाधान देने में सक्षम है।एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय की भावना से संगठन को पोषित करने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक, राष्ट्र चिंतक, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय पं दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत् शत् नमन भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया कुशवाहा ने कहा अंत्योदय और एकात्म मानववाद के दर्शन में भारत व सम्पूर्ण विश्व की समस्याओं का निराकरण समाहित है। हर गरीब और वंचित को घर, बिजली, गैस, शौचालय व शुद्ध पेयजल देकर प्रधानमंत्री मोदी जी, दीनदयाल जी के विचारों को धरातल पर उतारने का भगीरथ कार्य कर रहे हैं। हम उनके सिद्धांत को धरातल पर उतर को भारत को विश्व गुरु बनाने का कार्य कर रहे हैं श्रद्धांजलि देने वालों में डॉ सतीश शुक्ला कन्हैया कुशवाहा सौरभ मिश्रा विकास मिश्रा मीडिया प्रभारी शिव विलास मिश्रा विजय मिश्रा जयपाल सिंह विजय बाजपेई रामेंद्र नाथ सचान मन्नी गुप्ता वरुण सिंह चंदेल आदि रहे

Global Times 7

Related Articles

Back to top button