तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा भतीजे की मौत

( राजेन्द्र सिंह संवाददाता कन्नौज)
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क लखनऊ उत्तर प्रदेश
कन्नौज: बहन की ससुराल से भण्डारा खाकर लौट रहे बाइक सवार चाचा भतीजे को ट्रक ने रौदा दोनों युवकों को कुचलने के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से हुआ फरार। मृतक दोनों युवक ठठिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर के है निवासी हैं घटना इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के बिसैनेपुर्वा गांव के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार ठठिया थाना अंतर्गत ग्राम लक्ष्मणपुर सिमरिया निवासी 28 वर्षीय देवांश राजपूत पुत्र महेश चंद की सौरिख थाना के गांव पुरवा में रहने वाली बहन पिंकी पत्नी शैलेश के यहां श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा था शुक्रवार शाम को भंडारे का आयोजन हुआ था इससे दिव्यांशु अपने 35 वर्षीय चाचा प्रेमचंद पुत्र राजाराम के साथ बाइक से भंडारा खाने गया था रात करीब 10:00 बजे दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे इस दौरान इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सौरिख इंदरगढ़ मार्ग पर विशैनेपुर्वा गांव के सामने पीछे आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा लेकर पहुंची चिकित्सकों ने दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया हादसे में एक परिवार के दो लोगों की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया दिव्यांशु के बड़े भाई ने बताया कि दिव्यांशु की शादी नहीं हुई थी चाचा खेती-बाड़ी कर अपना परिवार का पालन पोषण करते थे एसपी अमित कुमार आनंद बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक चालक की तलाश किया जा रहा है तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी






