उत्तर प्रदेशलखनऊ

शिवराजपुर में 7 फरवरी को 152 जोड़े थामेंगे एक दूजे का हांथ !

कल्याणपुर ब्लाक से 33, चौबेपुर से 61, शिवराजपुर से 58 जोड़ों का होगा पाणिग्रहण !

ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज नेटवर्क प्रभाकर अवस्थी शिवराजपुर ( बिल्हौर ):-
विकास खंड में ७फरवरी अर्थात कल मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन योजना में विकास खंड वार चयनित पात्र लाभार्थी 152 जोड़े सम्मलित हो सकेंगे,
कल्याणपुर ब्लाक एडीओ समाज कल्याण आर के चौधरी ने बताया कि विकास खंड से 33जोडों का अभी तक डाटा संकलित किया जा सका है,जहां उनका पूरे रीतिरिवाज़ों के अनुसार शिवराजपुर विकास खंड में विवाह संपन्न होगा,
खंड विकास अधिकारी एस एन कश्यप ने बताया कि उनके ब्लाक से अभी तक 61जोडों के ही प्रपत्र प्राप्त हो सके हैं,जिन्हें मुख्यमंत्री द्वारा जारी योजना अंतर्गत लाभार्थियों को 51हजार रुपए का अनुदान प्राप्त होता है, जिसमें 35000 हजार रुपए लड़की के खाते में सीधे विभाग द्वारा भेजा जाता है, और जिसमें शेष 16 हजार रुपए में से 10हजार तक का कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों द्वारा उन्हें समान देकर सम्मानित किया जाता है, और शेष बचे छह हजार रुपए में प्रति लाभार्थियों से लेकर कार्यक्रम की साज सज्जा, खाना खर्च, व व्यवस्था आदि में भी खर्च किये जाते हैं ।
वहीं शिवराजपुर एडीओ समाज कल्याण अधिकारी साधना ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड से 58 लाभार्थियों के दस्तावेज एकत्रित हो सके हैं,कार्यक्रम विकास खंड स्थित जीटी रोड राम सहाय बैरी कालेज में आयोजित किया जाएगा,जिसमें कि तीनों विकास खंडों से कुल 152 लाभार्थियों का वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न होगा ।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button