खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से निकली आग ने चार घरों को बनाया निशाना

राजेन्द्र सिंह धुआँधार
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क लखनऊ उत्तर प्रदेश
कन्नौज : तेज हवा का कहर थाना इंदरगढ़ के चंदुआगांव में सोमवार की सुबह देखने को मिला गांव में जब चूल्हे पर महिलायें घर में खाना बना रही थी तभी आग ने हवा के कारण रप्तार पकड़ लिया देखते ही देखते आग की लपटों ने बिकराल रूप ले लिया आग लगने की घटना से जहां ग्रामीणओं में हड़कंप मच गया ग्रामीणों ने पहले अपने निजी संसाधनों से आग पर काबू करने का प्रयास करने लगे आग की तेजी इतनी अधिक थी की मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ गया फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका आग ने तबतक गांव के चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया गाँव के सुरेश चंद, जसवंत कुमार, दिनेश कुमार, सुभाष चंद्र के घर जल गए आग लगने से आग लगने से उपरोक्त ग्रामीणों की तामम गृहस्थी जल गई आग की चपेट में आकर गांव की आशा देवी पत्नी सुरेश चंद उम्र 55 वर्ष और निर्मला देवी पत्नी जसवंत 45 वर्ष भी जल गई दोनों महिलाओं को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी था सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस और तहसील स्तरीय अधिकारी द्वारा जांच की जा रहीं हैं






