लखनऊ

सड़क हादसे में महिला सहित दो मासूम घायल।

इमरान अहमद सिद्दीकी
ग्लोबल टाईम्स 7
न्यूज नेटवर्क
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
बिजनौर ।
जनपद के स्योहारा नूरपुर मार्ग गांव ठाट मोड़ गन्ने के ट्रक की चपेट में आने से बाइक अनियंत्रित होकर डम्पर में घुसी जिसमे महिला का बुरी तरह कुचला पैर व दो मासूम बच्चे हुए गम्भीर घायल।
बता दें वक़ार अहमद नूरपुर के मोहल्ला हज़रत से स्योहारा के गांव पितथापुर शादी में शिरकत करने के लिए आ रहा था जैसे ही वह स्योहारा नूरपुर मार्ग गांव ठाठ के पास पहुंचा तो साइड में चल रहे ट्रक ने टक्कर मारदी जिसकी वजह से उसकी पत्नी खुशनुमा 32 वर्ष रॉड पर चल रहे डम्पर के बीच जा जा गिरी जिसकी वजह से उसका पैर पूरा कुचल गया व बेटे अयान 6 वर्ष अरहान 4 वर्ष तीनो की हालत गम्भीर है।घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button