लखनऊ

देश पर लम्बे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस के पास न तो विजन है,और न ही विचार – अनुज माहेश्वरी पूर्व जिला अध्यक्ष

मसर्रत अली, ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क लखनऊ उत्तर प्रदेश

नयागंज में भापजा की “गांव चलो अभियान” कार्यशाला का हुआ आयोजन
सहसवान, बदायूं ।
नयागंज शिशु मंदिर में शुक्रवार को गांव चलो अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला महामंत्री अरुण प्रकाश ने दीप प्रज्जवलित कर किया। जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर व गांव गांव लेकर जाए। विकास की उस यात्रा में हमारे गांव भी अव्वल रहे।
डॉ अरुण प्रकाश जिलामहामंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में देश के प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि विकास के बल पर भाजपा इस बार विजय पताका लहराएगी। देश में माहौल भाजपा के पक्ष में है।
पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज महेश्वरी ने कहा उन्होंने कहा सभी विपक्षी पार्टियां परिवारों की पार्टी बन गईं हैं। भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जहां वास्तविक लोकतंत्र है। देश पर सबसे अधिक समय तक शासन करने वाली कांग्रेस के पास न तो विजन है,और न ही विचार ।
कार्यक्रम में मंडल प्रभारी राहुल शंखधार ने कहा उन्होंने कहा भाजपा ने हमेशा कार्यकर्ताओं के बल पर ही चुनाव लड़ा और जीता है। भाजपा कार्यकर्ता बहुत कठोर व परिश्रमी होता है वह सदैव राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करता है।
भाजपा नेता अवढर शर्मा ने कहा इस बार के लोकसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं के दम, मोदी सरकार के विकास कार्य, योगी सरकार की उपलब्धियों के बल पर भाजपा फिर एक बार चुनाव जीत कर प्रचंड बहुमत सरकार बनाने जा रही है।
सूरज पांडे ने कहा कहा मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से जनता बहुत प्रभावित है और वह केवल मोदी की गारंटी पर भरोसा रखती है इसलिए हैट्रिक मोदी सरकार लगायेगी।
यह अभियान 11 फरवरी तक चलने वाले गांव चलो अभियान में प्रवासी कार्यकर्ता को गांव क्षेत्र व हर बूथ पर प्रवास के लिए भेजना है।वही नगर अध्यक्ष पियूष महेश्वरी ने कहा की लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा गांव चलो अभियान की शुरुआत की गई है। इस में प्रत्येक ग्राम में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में 24 घंटे प्रवास पर रहेगा और केंद्र सरकार की योजना को जन-जन तक लेकर जाना उद्देश्य है। इस मौके परगाँव चलो अभियान भाजपा ने किया ।
इस मौके पर डॉ अरुण प्रकाश जिलामहामंत्री जिला संयोजक गाँव चलो अभियान, मंडल प्रभारी राहुल शंखधार नगर अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी, आदर्श सक्सेना ,सह संयोजक देवेंद्र प्रजापति,अवढर शर्मा , विक्रम सक्सेना, डॉक्टर हिमांशु महेश्वरी , जयंत शर्मा, राजेंद्र कश्यप, गीतम सिंह, मदनलाल शाक्य, सूरज पांडे, सहसवान युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नितिन शर्मा, सहसवान पूर्व नगर अध्यक्ष अवनीश वर्मा, बॉबी कोली, अर्जुन पाठकर, अबीर सक्सेना, सूरजपाल, सलमान हैदर, पुत्तन आजाद चौधरी, नेकपाल कश्यप, राघवेंद्र यादव, जितेंद्र साहू, ग्रामीण क्षेत्र से आए सभी भाजपा वूत अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button