18मंडलो मे ग़ाम चलो अभियान की कार्यशाला संपन्न

अभियान के संयोजक बनाए गए पूर्व सांसद सतीश शुक्ला
ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
कानपुर देहात
भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात ग्राम चलो अभियान के अंतर्गत कानपुर देहात की 18 मंडलों में कार्यशाला संपन्न हुई ग्राम चलो अभियान का संयोजक डॉक्टर सतीश शुक्ला को बनाया गया है अकबरपुर में मंडल की बैठक लेते हुए डॉक्टर सतीश शुक्ला ने कहा भारतीय जनता पार्टी लोकसभा की सभी सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करेगी। गांव चलो अभियान के माध्यम से हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में गांव में जाकर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई योजनाओं की जानकारी तथा लाभार्थियों से वार्ता करेंगे गांव चलो अभियान के माध्यम से पार्टी चार फरवरी से 11 फरवरी तक प्रत्येक गांव तथा बूथ तक पहुंचकर व्यापक जनसंवाद का अभियान चलाएगी। पार्टी कार्यकर्ता रात्रि प्रवास कर केन्द्र सरकार की सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण की योजनाएं तथा विकसित भारत का विजन लेकर चौपाल लगाएगी। ग्रामों में प्रदेश स्तर के नेताओं को कार्यक्रमों में लगाया जाएगा जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने बताया अयोध्या दर्शन के लिए कानपुर देहात को 3 फरवरी को समय मिला है 2 फरवरी को कानपुर देहात से भारी संख्या में बस के द्वारा लोगों को दर्शन अयोध्या का कराया जाएगा सदियों के बाद भगवान राम का मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई है जन मानस भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से अभिभूत है इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बबलू कटियार कन्हैया कुशवाहा विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी बीटू द्विवेदी विनोद तिवारी शिव विलास मिश्रा आशीष दीक्षित बबलू भारती ऋषि गुप्ता श्यामू शुक्ला आदि रहे