उत्तर प्रदेश

उद्योग व्यापार मंडल बीस हज़ार व्यापारियों को संगठन से जोड़ेगा

ग्लोबल टाइम्स-7007
न्यूज़ नेटवर्क
विकास त्रिवेदी
जिला संवाददाता
फतेहपुर

फतेहपुर
25 जनवरी 2024

  • 37 व्यापारियों ने ग्रहण की संगठन की सदस्यता

उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के दिशा निर्देश पर जिला महासचिव आशीष सिंह व जिला कोषाध्यक्ष सन्दीप श्रीवास्तव के द्वारा सदस्यता अभियान चलाकर 37 व्यापारियों को संगठन का सदस्य बनाया गया। संस्थापक/अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि 29 जनवरी को रायल इन मैरिज हाल नउबाबाग में जिला कार्यकारिणी का गठन एवं मनोनयन किया जाएगा व व्यापारियों के मान-सम्मान की सुरक्षा वचन की शपथ दिलाई जायेगी। जिला महासचिव आशीष सिंह ने कहा कि मार्च माह तक जनपद स्तरीय सदस्यता अभियान के प्रथम चरण में 20 हजार व्यापारियों को जोड़ने का लक्ष्य पूरा करने के साथ ही सभी ट्रेड इकाइयों का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर मनोज साहू, आशीष सिंह, सन्दीप श्रीवास्तव, विश्वास राज, कृष्ण कुमार तिवारी, सलामत अली, मो. असलम उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button