उत्तर प्रदेश

श्रीराम मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण पूरे जिले में देखा गया

जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, समाचार संपादक डॉ० धर्मेंद्र गुप्ता।
22 जनवरी 2024

#औरैया‌।

जिले में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को अद्भुत, अलौकिक और अकल्पनीय नजारा दिखाई दिया। भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू चौहान, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि ऋषि पांडेय, बिधूना नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श मिश्रा, बिधूना मंडल अध्यक्ष आशीष वर्मा, गुड्डू शिवहरे, राहुल गुप्ता, अमित चतुर्वेदी भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बिधूना नगर में धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सुबह से ही पहुंचे।
इस अवसर पर जन प्रतिनिधि, पदाधिकारी भगवान श्रीराम के भक्तों के साथ कोतवाली से पैदल मार्च करते हुए दुर्गा मंदिर पहुंचे। जहां अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को मंदिर परिसर में लगी एलईडी के माध्यम से लाइव प्रसारण देखा तथा मंदिर में पूजन अर्चन किया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने श्री राम उत्सव की रैली में बिधूना, हरचंदपुर में भाग लिया साथ में पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता मौजूद रहे। वही दिबियापुर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चन करने के बाद औरैया में विभिन्न मंदिरों में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। वही दिबियापुर स्थित सेहुद मंदिर में पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ के साथ पूजन अर्चन कर और कीर्तन में भाग लेकर सैकड़ों भक्तो के साथ लाइव प्रसारण देखा। सदर विधायिका गुड़िया कठेरिया, दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा सहित सभी भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारियों ने पूरे जिले के विभिन्न मंदिरों में भाग लिया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button