उत्तर प्रदेश

भाजपाईयों ने घर-घर जाकर दीपक जलाकर राम उत्सव मनाने की अपील

जीटी-7, गगन पोरवाल संवाददाता विकासखंड औरैया।
21 जनवरी 2024

#औरैया।

भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रामजी मिश्रा के नेतृत्व में घर घर जाकर दीपक जलाकर दीपावली मनाने का आग्रह भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ ने किया एवं दीपक वितरण किये। भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने सभी जनपद वासियो से घर घर में दीप जलाकर राम उत्सव मनाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा के औरैया नगर के मंडल अध्यक्ष रामजी बाजपेई, युवा मोर्चा महामंत्री आयुष गुप्ता, आयुष दुबे, विशाल त्रिवेदी, शशिकांत तिवारी, राहुल गुप्ता के अलावा बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button