उत्तर प्रदेश

दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने कानपुर से किया गिरफ्तार

                                         *जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 11 दिसंबर 2024*                                            *#औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में विगत दिनों एक समूह की महिला ने भाजपा नेता पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में हंगामा काटा। जिस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए इधर-उधर लुका-छुपी का खेल, खेल कर रहा था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है।                                                           .शहर के मोहल्ला निवासी वरिष्ठ कद्दावर बीजेपी नेता के खिलाफ महिला सशक्तिकरण व महिला उत्थान के लिए समूह की एक महिला द्वारा भाजपा नेता नरेंद्र त्रिपाठी जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। कार्रवाई एवं गिरफ्तारी नहीं होने के कारण महिला समूह ने विगत दिवस पुनः कोतवाली में हंगामा काटा था। आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार तलाश करते हुए संबंधित ठिकानों पर दबिशें  दे रही थी। आज बुधवार को उपरोक्त आरोपी भाजपा नेता को कोतवाली पुलिस ने कानपुर से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इस संबंध में जानकारी लेने पर सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी भाजपा नेता नरेंद्र त्रिपाठी को पुलिस ने कानपुर से गिरफ्तार किया है। जिसकी अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।
     आपको बताते चलें कि एक महिला ने  कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह महिला सशक्तिकरण व महिला उत्थान के लिए एक महिला संगठन चलाती है। लगभग तीन वर्ष पूर्व भाजपा नेता से मुलाकात हुई। भाजपा नेता ने संगठन संचालन में मदद का आश्वासन देते हुए ब्रह्मनगर स्थित अपना मकान उसे रहने के लिए दिया। जिसमें वह संगठन का कार्यालय भी चलाती है। बताया कि फरवरी 2022 में उसे घर में अकेला पाकर भाजपा नेता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लोकलाज के कारण वह चुप रही। इसके चलते वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। भाजपा नेता ने संगठन से जुड़ी महिलाओं को रात में घर बुलाने का दबाव बनाया। इसका विरोध करने पर उसके साथ बुरा बर्ताव किया। बताया कि गुरुवार की सुबह वह कमरे में सो रही थी। घर में मौजूद उसकी छोटी बहन को भाजपा नेता ने बुरी नियत से उसे दबोच लिया और कमरे में खीचकर ले जाने लगा। बहन की चीख-पुकार सुनने वह जागी और उसे बचाया। जिस पर भाजपा नेता ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने भाजपा नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए बताया कि भाजपा नेता आपराधिक व्यक्ति है। तत्कालीन कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया था कि महिला ने तहरीर दी है। प्रथम दृष्टया मामला मकान को खाली कराने को लेकर संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। पुलिस ने उपरोक्त आशय का मुकदमा आरोपित भाजपा नेता के खिलाफ पंजीकृत कर लिया था। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही थी। उपरोक्त भाजपा नेता को गिरफ्तार किया गया है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button