उत्तर प्रदेश

सहकार भारती का 46 वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरो रिपोर्ट औरैया।
20 जनवरी 2024

#औरैया।

आज 19 जनवरी गुरुवार को सहकार भारती का 46वॉ स्थापना दिवस जिला औरैया मे ककोर गेस्ट हॉउस मे बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम मे अरविन्द दुबे प्रदेश मंत्री प्रभारी कानपुर मंडल व विभाग सयोजक नीरज त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रियांशु त्रिवेदी ने की। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए परस्पर विचारोंपरांत निर्णय लिए गये। इसके साथ ही वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।
स्थानीय ककोर गेस्ट हाउस में शुक्रवार को सहकार भारती के स्थापना दिवस के अवसर पर आज शुक्रवार को एक गेस्ट हाउस में स्थापना दिवस के अवसर पर उत्साह पूर्वक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभाग संयोजक नीरज दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि सहकार भारती का यह 46वां स्थापना दिवस है। सहकार भारती लगातार गरीब, निरीह एवं मजलूमों की समस्याओं को न्याय दिलाने के लिए प्रमुखता से उठाता चला आ रहा है। इसी के चलते संस्थान की ख्याति लगातार बढ़ती जा रही है। हम सभी को एकजुटता के साथ मिलकर संस्थान की नीतियों को लेकर लोगों को जागरूक करने की महती आवश्यकता है। इसके साथ ही उन्होंने संघे शक्ति सर्वदा का पाठ पढ़ाया, कहा कि आज हालात यह है कि बगैर संगठन के कोई भी सुनने वाला नहीं है। इसलिए हम सभी को संगठन को मजबूती प्रदान करना अनिवार्य है। इसके अलावा कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से संस्थान के जिला उपाध्यक्ष अंकित शर्मा, लालजी निषाद, रानू पाण्डेय, बृजकिशोर तिवारी, आदेश त्रिपाठी, अनुराग दीक्षित, पतंजलि यादव व दीपा आदि जिला पदाधिकारीगण व अन्य सम्मानित भाई व बहन शामिल रहे। सफल कार्यक्रम मे सहकारिता के विभिन्न आयामों मे जुटने का संकल्प लिया गया। इसके अलावा सहकार भारती 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की अपने घर मे विराजने की ख़ुशी मे घर-घर दीपोत्स्व मनाया जाये की तैयारी भी की गयी। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button