एक करोड़ से अधिक की लागत से एक एकड़ में बनेगा कंचौसी गॉंव में बारात घर

*जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, प्रदेश हेड संपादक डॉक्टर धर्मेंद्र गुप्ता। 25 जून 2025*
*#औरैया।* विकासखंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत कंचौसी गॉंव में करीब एक एकड़ जमीन पर एक करोड़ से अधिक की लागत से बारात घर का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा।यह जानकारी कंचौसी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भूरे चौबे ने दी। बारात घर का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस बाबत आज कंचौसी ग्राम सचिवालय में सम्बंधित आला अधिकारियों का तांता लगा रहा।इसकी सूचना जब ग्रामवासियों ने सुनी तो ग्राम सचिवालय के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। इस दौरान बारात घर के निर्माण स्थल पर जाकर लेखपाल सहित अन्य आला अधिकारियों ने बारात घर निर्माण के लिए भूमि का स्थलीय निरीक्षण भी किया।इस दौरान प्रमुख रूप से डीपीआरओ श्री कांत यादव, एसडीओ राजेन्द्र कुमार, एडीओ पंचायत संतोष तिवारी, लेखपाल सतेंद्र कुमार, जेई बिधुत विभाग सतीश जयसवाल, कानूनगो राजेश कुमार यादव, प्रधान प्रतिनिधि भूरे चौबे,ग्राम सचिव कल्पना शुक्ला, पंचायत मित्र अजय गुप्ता,कुलदीप तिवारी सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहें।