उत्तर प्रदेश

सपा विधायक ने लगभग तीन सैकड़ा गरीबों को ठंड से बचाने को बांटे कंबल

अछल्दा सपा कार्यालय पर केक काटकर सांसद डिंपल यादव का मना जन्मदिन

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरो रिपोर्ट औरैया।
15 जनवरी 2024

#अछल्दा,औरैया।

अछल्दा कस्बे के सराय बाजार स्थित सपा कार्यालय पर मकर संक्रांति के पर्व पर मैनपुरी की सपा सांसद डिंपल यादव का जन्म दिवस सपा विधायक प्रदीप यादव की मौजूदगी में सपाइयों ने केक काटकर भारी धूमधाम से मनाया। सपा विधायक के नेतृत्व में तीन सैकड़ा से अधिक गरीबों असहायों को ठंड से बचाने के लिए कंबल भी वितरित किए गये।
इस मौके पर दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक प्रदीप यादव ने सांसद डिंपल यादव के दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करते हुए कहा कि सांसद डिंपल यादव द्वारा सामाजिक विचारधारा माध्यम से समता मूलक समाज की स्थापना के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है और यही कारण है कि आम जनमानस सपा की ओर अपनी निगाहें लगाए हुए हैं ऐसे में सपा जनों की जिम्मेदारी है कि वह सांसद डिंपल यादव के जन्म दिवस पर संकल्प के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में सपा की सफलता के लिए अभी से जुट जाएं। इस मौके पर 300 से अधिक गरीबों असहायों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ रिंटू दुबे रामवीर सिंह यादव सुभाष कठेरिया मनोज यादव लालजी यादव नवीन गुप्ता फिरोज खान अनिरुद्ध यादव शेरू ठाकुर आदि प्रमुख सपा नेताओं के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता व लाभार्थी मौजूद थे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button