उत्तर प्रदेशलखनऊ

सपा सांसद डिंपल यादव का सपाइयों ने धूमधाम से मनाया जन्म दिवस

खिचड़ी भोज के साथ महिलाओं को वितरित की गई गर्म शालें

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरो रिपोर्ट औरैया।
15 जनवरी 2024

#बिधूना,औरैया।

वरिष्ठ सपा नेत्री एवं मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र की सांसद डिंपल यादव का जन्म दिवस सोमवार को सपाइयों द्वारा बेला वाईपास बिधूना पर स्थित सपा कार्यालय पर भारी धूमधाम के साथ केक काटकर एवं खिचड़ी भोज देकर मनाया गया साथ ही सपाइयों द्वारा गरीब असहाय महिलाओं को ठंड से बचाने के लिए गर्म शालें भी वितरित की गई। इस मौके पर बिधूना विधानसभा क्षेत्र की सपा विधायक रेखा वर्मा ने सांसद डिंपल यादव के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि सपा सांसद डिंपल यादव गरीबों किसानों मजदूरों दलितों पिछड़ों महिलाओं अल्पसंख्यकों की सच्ची हितैषी हैं और वह समाजवादी विचारक एवं चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया व नेताजी मुलायम सिंह यादव के समाजवादी विचारधारा को गति देने के साथ समता मूलक समाज की स्थापना के लिए लगातार प्राण प्रण से लगी हुई है।
उन्होंने सांसद डिंपल यादव के जन्म दिवस पर संकल्प के साथ सपाइयों को लोकसभा चुनाव फतह करने के लिए अभी से जुट जाने का भी आवाहन किया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री विनोद यादव कक्का ने सांसद डिंपल यादव के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि सपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ सांसद डिंपल यादव सामाजिक विषमता मिटाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की मौजूदा सरकार की गलत नीतियों से समाज का हर तबका का परेशान है महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम पर है लेकिन सरकार इन मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए हिंदू मुस्लिम के नाम पर पुनः सत्ता हथियाना के प्रयासों में जुटी हुई है। इस जन्मदिवस समारोह के मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन दिवाकर सपा के जिला उपाध्यक्ष आछेलाल पाल ध्यान सिंह यादव सपा के विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रानू पालीवाल नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता रामसनेही पाल शिवनारायण यादव बबलू सपा के मीडिया प्रभारी छत्रपाल सिंह वर्मा गंभीर सिंह यादव संतोष यादव धप्पी यादव लालजी गुप्ता सुरेंद्र यादव पूर्व सभासद अरविंद यादव अनवर कुरेशी पूनम यादव मीना कठेरिया जिला पंचायत सदस्य कल्लू यादव रोहिणी यादव राजेश कठेरिया गुड्डू यादव राम सनेही बाथम शफीक खान कल्लू आदि प्रमुख सपा नेताओं के साथ भारी संख्या में लाभार्थी महिलाएं भी मौजूद थी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button