भोगनीपुर तहसीलदार सुनील कुमार ने गुलौली गांव में दो सैकड़ा लोगो को बांटे कंबल

डीएम आलोक कुमार ने और जरुरतमंदो को चिन्हित करने और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने के दिए है निर्देश
ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
पुखरायॉ
कानपुर देहात में शीतलहर एवं बढ़ते ठंड को देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी आलोक सिंह के नेतृत्व में भोगनीपुर एसडीएम राजकुमार चौधरी की अध्यक्षता में तहसीलदार भोगनीपुर ने मलासा ब्लाक के गुलौली गांव में दो सैकड़ा जरुरतमंद लोगो को कंबल वितरित किए और खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।
भोगनीपुर तहसीलदार सुनील कुमार ने गुलौली गांव में ग्राम प्रधान कमलेश देवी चौहान द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया। लगभग 200 निःसहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया। उन्होंने कहा की बढ़ती ठंड को देखते हुए लगातार गरीब लोगों के बीच कंबल वितरित किया जाना नेक कार्य है। साथ ही संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि जिलाधिकारी का निर्देश है कि गरीब असहाय लोगों को चिन्हित करें ताकि उन्हें भी कंबल वितरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि बढ़ते ठंड को देखते हुए गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल के वितरण के साथ अलाव की भी व्यवस्था की जा रही है। जिसमे प्रधानों का सहयोग से ग्राम पंचायत स्तर पर चिन्हित स्थानों पर लकड़ी लगाकर अलाव लगवाए जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारी,, सचिव दीपक यादव, लेखपाल विशाल त्रिपाठी सहित ग्रामीण मौजूद रहें।






