उत्तर प्रदेशलखनऊ

युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक

ग्लोबल टाइम्स 7
डिजिटल न्यूज नेटवर्क
ओमप्रकाश वर्मा नगरा
GT 70035

नगरा (बलिया)। भीमपुरा थाना क्षेत्र के टिकुलिया निवासी संजय यादव 25 पुत्र हीरा यादव गांव के ही एक युवक के साथ रविवार की रात्रि 9 बजे के आसपास बाइक से कसेसर बाजार से घर जा रहा था। उसी वक्त रास्ते मे ही बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। गांव का युवक गोली लगने के बाद परिवार वालों को सूचना देते हुए इलाज के लिए बाइक से ही लेकर उसे मऊ निकल गया। वहां पर एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल सका। भीमपुरा थाना क्षेत्र के टिकुलिया निवासी संजय यादव अपने गांव के ही संदेश यादव के साथ कसेसर बाजार से घर जा रहा था। अभी वह गांव से कुछ पहले ही था तभी बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से गोली चला दी। गोली संजय के पीठ में लगी। ग्रामीणों की माने तो दो बार गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली लगने के बाद साथी संदेश ने शोर मचाया तो बदमाश भाग गये और लोग इकट्ठा हो गये। संदेश बाइक से इलाज के लिए मऊ लेकर निकल गया। संदेश ने बताया कि संजय को एक गोली पीठ में लगी है। गोली लगने के बाद बाइक लड़खड़ा गयी और बदमाश भाग निकले हैं। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भीमपुरा मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए। कुछ समय बाद सीओ रसड़ा फहीम अहमद भी पहुँचकर मातहतों से जानकारी लेने लगे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button