उत्तर प्रदेश

गुरुद्वारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लोहड़ी का पर्व

जीटी-7, नारायण किशन पोरवाल सिटी रिपोर्टर औरैया।
14 जनवरी 2024

#औरैया।

स्थानीय महावीर गंज स्थित गुरुद्वारा में हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी का पर्व मनाया गया। इस पर्व पर पंजाब में फसल देखकर खुशी मनाते हैं और भांगड़ा नृत्य करते हैं। इसके साथ ही अग्नि के चारों ओर घूमते हुए मूंगफली एवं रेवड़ी आदि बांटते हैं। इसी तरह से औरैया गुरुद्वारा में लोहड़ी का पुनीत पर्व मनाया गया।पहले लोहड़ी के पर्व पर अग्नि जलाकर उसके चारों ओर घूमते फिरते हुए प्रसाद बांटा गया। इसके अलावा नई वधू व नन्हा मेहमान घर आता है तो वे अग्नि के चारों ओर चक्कर लगाकर सभी के अमन-चैन के लिए कामना करते हैं। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के सभी पदाधिकारीगण, महिलाएं एवं पुरुष तथा बच्चे आदि शामिल रहे। जिन्होंने गुरुद्वारा में अपना माथा टेकते हुए अमन चैन की दुआएं मांगी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button