सोमनाथेश्वर दरबार में 27 जुलाई को होगा चौथा धार्मिकोत्सव

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी
उन्नाव तहसील बीघापुर क्षेत्र के गांव गनेशीखेड़ा स्थित श्री सोमनाथेश्वर महादेव दरबार मे चौथे धार्मिकोत्सव के अंतर्गत पुष्प श्रृंगार, रुद्राभिषेक, सुन्दर काण्ड पाठ, क्वारिका भोज व भव्य भण्डारा 27 जुलाई दिन शनिवार को होगा। श्री सोमनाथेश्वर सेवा समिति अध्यक्ष जीत बहादुर सिंह ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस साल भी भोले नाथ के दरबार मे उक्त सुनिश्चित तिथि को ही धार्मिकोत्सव होना सुनिश्चित हुआ है। समिति के आयोजक जीत बहादुर सिंह ,शिवनायक सिंह(लाला) फसल चिकित्सक उद्यानपती बृजेन्द्र प्रताप सिंह ( राजू) प्रधान शिक्षक ध्यान सिंह भदौरिया शिवप्रताप सिंह अशोक सिंह, आलोक सिंह भोला सिंह गोपाल सिंह अंनू सिंह मोनू सिंह छोटू सिंहआदि ने श्रद्धालुओं से पवित्र सावन मास में आयोजित होने वाले उक्त धार्मिक आयोजन में अधिकाधिक संख्या में शरीक हो कर शिव दर्शन के साथ भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।