उत्तर प्रदेशलखनऊ

बंद पड़ी एक फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में दोना पत्तल का मिला भण्डारन बरामद

अधिकारियों ने फैक्ट्री को कराया सील, बरामद माल को नष्ट कर जुर्माना वसूला जायेगा

ग्लोबलटाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात .

औद्योगिक क्षेत्र रनियां की डीआईसी औद्योगिक क्षेत्र में बंद पड़ी एक फैक्ट्री में प्रतिबंधित प्लास्टिक दोना पत्तल के अवैध भंडारण की सूचना पर छापेमारी की गई..छापेमारी के दौरान यहां दोना पत्तल का बडी मात्रा में बरामद किया गया..चार पांच हजार झाल प्रतिबंधित प्लास्टिक दोना पत्तल मौके पर मिले..मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने फैक्ट्री को सील करा दिया.नायब तहसीलदार सूर्यकुमार ने बताया कि.बरामद माल को नष्ट कर जुर्माना वसूला जाएगा।

प्राप्त जानकारी के आधार पर रनियां थाना क्षेत्र के डीआईसी एरिया स्टेट बैंक रोड पर गुरुवार को सूचना के आधार पर स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री में भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक दोना पत्तल गिलास का भंडारण कर उसे वहीं से बाजार में बेचा जा रहा है..उपजिलाधिकारी सदर के निर्देश पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सूर्य कुमार, सहायक प्रबंधक उद्योग हिमांशु भट्ट, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से चंद्रशेखर तथा नगर पंचायत रनिया के कार्यालय के बाबू दिव्यम चतुर्वेदी व अंकित, सभासद लालू पाल मौके पर पहुंचे…मौके पर पहुंची टीम जब फैक्ट्री के अंदर दाखिल हुई तो सन्न रह गई..मौके पर लगभग 4 5 हजार झाल प्रतिबंधित प्लास्टिक गिलास दोना पत्तल का जखीरा लगा हुआ था.इसके बाद वहां पर रहने वाले चौकीदार को फैक्ट्री के बाहर निकाल कर फैक्ट्री को सील कर दिया गया है.इस संबंध में नायब तहसीलदार सूर्य कुमार ने बताया कि सूचना पर एसडीएम के निर्देश पर मौके पर पहुंची टीम को यहां पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक दोना पत्तल का भंडारण मिला है, मौके पर एक लोडर पर माल लोड करके बाजार में बिक्री के लिए भिजवाया जा रहा था, माल, लोडर तथा फैक्ट्री को सील कर आईआईए के पूर्व चेयरमैन एवं वर्तमान समय में मंडलीय चेयरमैन राजीव शर्मा को सुपुर्द कर दिया है.. मामले में आगे की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी करने के लिए नगर पंचायत रनिया की अधिशासी अधिकारी श्रीमती शालिनी त्रिपाठी से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया .लेकिन मोबाइल कॉल को रिसीव नहीं किया गया .

Global Times 7

Related Articles

Back to top button