उत्तर प्रदेश

श्रीमद्भागवत कथा पुराण,पुराणों में सर्वश्रेष्ठ-भागवताचार्य

समाजसेवी धप्पी यादव ने समाजसेवियों को शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरो रिपोर्ट औरैया।
05 जनवरी 2024

#बिधूना,औरैया।

बिधूना क्षेत्र के बदनपुर गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के मौके पर भगवताचार्य ने कथा प्रवचन करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत पुराण सभी पुराणों में सर्वश्रेष्ठ है और इस कलयुग में इसके श्रवण मात्र से ही मानव का कल्याण संभव हो जाता है। उन्होंने कहा कि माता-पिता गुरु की सेवा जीवों पर दया और सदाचार से बढ़कर कोई दूसरा पुण्य कार्य नहीं है। कथा के विश्राम पर आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी धप्पी यादव द्वारा भगवताचार्य समेत वहां पर मौजूद कई समाजसेवियों को फूल मालाएं पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समाजसेवी धप्पी यादव ने कहा कि आध्यात्मिक सत्संग में शामिल होने से लोगों के अंदर की बुराइयां दूर होती हैं, ऐसे में सभी को सत्संग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने साधन संपन्न लोगों व समाजसेवियों से गरीबों की सेवा के लिए भी आगे आने की अपील की। मौके पर क्षेत्र के तमाम प्रमुख लोग मौजूद थे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button