उत्तर प्रदेशलखनऊ

अंजाम देने वाले 01 नफर शातिर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड में किया गया गिरफ्तार

• भोगनीपुर क्षेत्राधिकारी के द्वारा कडी कार्यवाही करते हुए गौकशी की घटना को अंजाम देने वाले 01 नफर शातिर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड में किया गया गिरफ्तार ।

*• थाना मूसानगर पर पंजीकृत अभियोग में थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त के कब्जे से गौकशी की घटना में प्रयुक्त 01 अदद छुरी, 01 अदद कुल्हाडी, 01 अदद चापड व 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर, जोन कानपुर, आलोक सिंह व पुलिस महानिरीक्षक कानपुर, रेंज कानपुर, प्रशांत कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात बी बी जी टी एस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में गौकशी की घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना मूसानगर पर दिनांक 03.01.2024 को मु0अ0सं0 03/24 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम व 4/24 आर्म्स एक्ट बनाम 05 नफर नामजद अभियुक्त पंजीकृत किया गया था जिसमें थाना पुलिस ने दिनांक 03.01.2024 को 03 नफर अभियुक्त गण 1. मो0 अनूप उर्फ मच्छर पुत्र मुस्तफा हुसैन 2. अल्तमश पुत्र बकरीदे 3.आसिफ पुत्र रहीश निवासी गण ग्राम सराय थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तथा 02 नफर अभियुक्तगण 1. दानिश पुत्र गरीबे 2. गरीबे पुत्र फिरोज निवासी गण ग्राम सराय थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात मौके से फरार हो गये थे। साक्ष्य, सर्विलांस टीम व गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये 02 नफर अभियुक्तगण 1. मोसिम पुत्र रईश बाबू निवासी ग्राम सराय थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात 2. गुड्डू उर्फ सफीक पुत्र नसीर उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम चांदापुर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात में से गुड्डू उर्फ सफीक को मुखबिर की सूचना पर भोगनीपुर ओवरब्रिज के पास से दिनांक 04.01.2024 को समय 22.50 बजे गिरफ्तार किया गया। जब अभियुक्त को थाने पर लाकर गौकशी की घटना में प्रयुक्त हथियारों के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो अभियुक्त द्वारा पडाव के जंगल थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात में गौकशी की घटना में प्रयुक्त हथियारों का छुपाना बताया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर जब उसे लाया गया तो पूर्व से ही अभियुक्त द्वारा गौकशी की घटना में प्रयुक्त हथियारों के साथ 01 अदद तमंचा मय कारतूस भी छुपा कर रखा गया था जिसको उठाकर अभियुक्त भागने लगा तथा जब पुलिस द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी जिससे पुलिस टीम के हे0का0 289 सुभाष चन्द्र के बायें हाथ में गोली छू कर निकल जाने से हल्की चोट आयी है। आत्मरक्षार्थ हेतु जबाबी कार्यवाही में पुलिस टीम द्वारा भी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त गुड्डू उर्फ सफीक उपरोक्त के बायें पैर में गोली लगने वह घायल हो गया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से गौकशी में प्रयुक्त 01 अदद छुरी, 01 अदद कुल्हाडी, 01 अदद चापड व 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। मुख्य आरक्षी व अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी पुखरायां थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात भिजवाया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुध्द मु0अ0सं0 04/24 धारा 307 भा0द0वि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अन्य फरार अभियुक्त गण की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही शेष अभियुक्त गण को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जायेगी। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

गिरफ्तार शुदा अभियुक्त का विवरण-

https://fb.watch/pnk74Jb-MG/?mibextid=Nif5oz

  1. गुड्डू उर्फ सफीक उम्र 40 वर्ष पुत्र नसीर निवासी ग्राम चांदापुर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 16/2004 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात।
2.मु0अ0सं0 434/16 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात।
3.मु0अ0सं0 312/17 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात।
4.मु0अ0सं0 03/24 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात।

बरामदगी-
01 अदद छुरी, 01 अदद कुल्हाडी, 01 अदद चापड व 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर ।

गिरफ्तार करने वाली थाना मूसानगर पुलिस टीम-
1.प्र0नि0 श्री अखिलेश कुमार जायसवाल थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात।
2.उ0नि0 श्री मोहित वर्मा थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात।
3.हे0का0 289 सुभाष चन्द्र थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात।
4.का0 477 विशाल कुमार थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात।
5.का0 869 धनंजय चौधरी थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात।
6.का0 764 अभिषेक कुमार थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button