लाखों लोगों तक पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा। ग्राम पंचायत जमौली में मीटिंग संपन्न

राज्य तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों का किया गया बखान
ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी, समाचार संपादक डा. धर्मेन्द्र गुप्ता/संवाददाता प्रफुल्ल शुक्ला।
प्रधानमंत्री की विकसित भारत संकल्प यात्रा का गुरुवार को भाग्यनगर विकासखंड जमौली गांव में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।विकासखंड के जमौली गांव में चेयरमैन राघव मिश्रा,मंडल महामंत्री रामू पाण्डेय के नेतृत्व में गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए चेयरमैन राघव मिश्रा ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य हेतु पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास को लेकर काम कर रही है।जिसके तहत भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी लाभपरक योजनाओं की जानकारी दी गई। संकल्प कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायतों में विभिन्न योजनाओं से अच्छादित किए जाने हेतु पात्रता के अनुरूप पंजीकरण की कार्यवाही की जा रही है। जिससे उन्हें योजनाओं का समय से लाभ मिल सके। इस अवसर पर पूर्व से पंजीकृत योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किए जाने हेतु अधिकार पत्र एवं आवास की चाबी आदि भी उपलब्ध कराई गई। साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रमों में आमजन को एल ई डी वैन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दिए जाने के साथ ही पात्रों का पंजीकरण भी किया जा रहा हैं।मंडल महामंत्री रामू पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री का उद्देश्य है।कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।उन्होंने आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी लोगों को मोदी सरकार का समर्थन करने की अपील की।इस अवसर पर लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र वितरित किए गए।जिन्हें पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता चेयरमैन राघव मिश्रा,रामू पाण्डेय ,निशांत चतुर्वेदी शिव सिंह भारती,आशीष कुशवाह,अवधेश शुक्ला,पंचायत सेक्रेटरी सुधीर पटेल प्रधान मनोरमा,अमित कुमार, विमल कुमार, सत्य प्रकाश,अजय तिवारी,शिव प्रसाद सोनवीर कुलदीप तिवारी,प्रमोद चौबे, दशरथ कुशवाह,महेश कुशवाह,मलखान,कुशवाह,सर्वेश घनश्याम कुशवाह पूर्व प्रधान,उमाकांत तिवारी, अतर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।