विकसित संकल्प यात्रा में केंद्र सरकार की उपलब्धियों का किया गुणगान

डबल इंजन की सरकार में देश व जनता दोनो का विकास
ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया, ब्लॉक संवाददाता बृजेश बाथम।
केंद्र सरकार की योजनाओं के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नए वर्ष के अवसर पर जनपद के विकासखंड भाग्यनगर की कंचौसी गांव व विनपुरापुर ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी लाभपरक योजनाओं की जानकारी दी गई। संकल्प कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायतों में विभिन्न योजनाओं से अच्छादित किए जाने हेतु पात्रता के अनुरूप पंजीकरण की कार्यवाही की जा रही है। जिससे उन्हें योजनाओं का समय से लाभ मिल सके। इस अवसर पर पूर्व से पंजीकृत योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किए जाने हेतु अधिकार पत्र एवं आवास की चाबी आदि भी उपलब्ध कराई गई। साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रमों में आमजन को एल ई डी वैन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दिए जाने के साथ ही पात्रों का पंजीकरण भी किया जा रहा हैं। और जहां स्कूलों की छुट्टी होने के बावजूद गांव के बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुये और अपना प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम के अवसर पर तकनीकी सहायक निशांत चतुर्वेदी ने बताया केंद्र राज्य सरकार की अन्न दाता के लिए भूसा हेतु मिनी गोदाम की योजना जारी की गई है। फसल बीमा योजना का लाभ मिल रहा।चबूतरा योजना से लाभ उठाए कृषि कार्य में अनुदान मिल रहा है।वही दोनो पंचायतों में मुख्य अतिथि के रूप में रामू पाण्डेय,आशीष कुशवाह,अनुराग शुक्ला, कौशल राजपूत,माधव सिंह राजपूत,राजेश पाण्डेय,गिरीश तिवारी,सर्वेश भदौरिया,निशांत चतुर्वेदी,पंचायत सेक्रेटरी सुधीर पटेल
प्रधान मनोरमा,अमित कुमार ,प्रमोद चौबे,भूरे चौबे,उमेश चौबे, रामहेत,कुलदीप तिवारी,विमलेश सहित सैकड़ों ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।






