विकाश संकल्प यात्रा बैनर” मेज पोश बनकर ही रहे सीमित,सोशल मीडिया पर फोटो हो रही जमकर वायल

:- कार्यक्रम में पीडित आवास लाभार्थी ने सुनानी चाही कुछ अपनी व्यथा,कार्यकर्ता ने झट छीना माईक,वायरल हुआ वीडियो
ग्लोबल टाईम्स 7
न्यूज नेटवर्क टीम
कानपुर ।
एक ओर वर्तमान सरकार “विकाश संकल्प यात्रा” कार्यक्रमों आयोजित कराकर जनहित में चलाई जा रही अपनी सरकारी योजानाओं के बारे धरातल पर दिखाने हेतु लोगों को जागरूक करते हुये उनसे रूबरू कराने भरकस प्रयास कर रही है । जिसके चलते गांव गांव विकाश संकल्प कार्यक्रमों का भी खूब आयोजन किया जा रहा है । आयोजित कार्यक्रमों में सरकार मंशारूप विभागीय स्तर की सरकारी योजनाओं के बारे में लोग जाने व समझे और अपनी समस्याओं का निराकरण कराने हेतु कार्यक्रमों उपस्थिति जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों के समक्ष अपनी बातों को भी आसानी से रख सके। जिससे समस्याओं से निजात प्राप्त हो सके।

इसी कडी में विगत दिवस जनपद के विकाश खंड शिवराजपुर ग्राम काकूपुर रब्बन में विकाश संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें कि आयोजित कार्यक्रमों की फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर खूब वायरल हुई, जहां सोशल मीडिय पर वायरल हो रही फोटों में आसानी से देखा जा रहा कि सरकार के “विकाश संकल्प यात्रा” के जिस बैनर से कार्यक्रमों प्रचार – प्रसार कर लोगों को कार्यकर्ताओं व जिम्मेदारो द्वारा करना चाहिये था, बल्कि उस बैनर को प्रचार प्रसार की जगह न रखकर एक मेज पोश बनाकर उस पर चाय नाश्ता रखकर आदि के प्रयोग में ले लिया गया,जो कि सोशल मीडिया से जुडे लोगों के बीच खूब चर्चा का विषय बनते हुये आपस में हंसी ठिठोलियां भरी चुटकियां ली जाती रही। दूसरे वायरल वीडियो मुताबिक, गांव में आयोजित कार्यक्रम दौरान एक बृद्ध व्यक्ति आवास से सम्बंधित अपनी पीडा सुनाकर का जैसे ही कुछ माननीयों व जिम्मेदारों के नाम ले पाने का प्रयास किया और कुछ आगे भी बोल पाता कि कार्यक्रम में उपस्थित विकाश खंड स्तरीय एक कार्यकर्ता द्वारा उससे माईक ही झटककर छीन लिया गया । और यह बोलते हुये दूर बैठा दिया कि “स्वागत समारोह” का कार्यक्रम है । हालांकि सिर्फ वायरल वीडियो के माध्यम से ही पूरे घटनाक्रम की पुष्टि नहीं की जा सकती । अपितु प्रशानिक व्यवस्थाओं के तहत जांच का बिषय भी बन जाता है।
अब यह देखना होगा कि इस तरह के क्रियाकलापों से जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रियाओं व गैर जिम्मेदार लोगों की कार्यशैलियों से वर्तमान सरकार के गांव-गांव आयोजित होने वाले विकाश संकल्प यात्राओं का जनता पर कैसा प्रभाव डालने का प्रयास सार्थक हो सकेगा ।






