अमर शहीद राजा राव राम बक्स सिंह के 165 वें बलिदान दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी
उन्नाव तहसील बीघापुर 1857 की क्रांति के महानायक अमर शहीद राजा राम राव बक्स सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर बक्सर चौराहे पर लगी, प्रतिमा पर क्षेत्रीय बैसवारा कल्याण समिति के तत्पावधान में आयोजित कार्यक्रम में साहित्यकारों समाजसेवियों, जन प्रतिनिधियों ने पहुंचकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।

तहसील क्षेत्र के बक्सर चौराहे पर स्थित राजा राम राव की प्रतिमा पर बैसवारा कल्याण समिति के महामंत्री हरिओम सिंह ने माल्यार्पण करने के बाद आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में राव साहब का अद्वितीय योगदान रहा है उन्होंने बक्सर के मैदान में अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए, राव साहब जैसे राष्ट्र भक्तों के चलते ही हमारा देश स्वतंत्र हो सका।

रिटायर्ड जज राज नारायण सिंह ने कहा कि बैसवारे के अमर सपूत वीर योद्धा राव साहब ने 1857 में ही स्वतंत्रता के नीव रख दी थी जिससे आगे चलकर 1947 में देश स्वतंत्र हो सका। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक सुंदरलाल लोधी ने कहा कि राव साहब बैसवारा ही नहीं पूरे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। हमें भी उनसे राष्ट्र के लिए कुछ करने के लिए उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए । मुन्ना सिंह अवधूत, विशाल सिंह, कमल बहादुर सिंह, भानु प्रताप सिंह राकेश सिंह ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके कृतित्व को याद किया। संचालन वीर प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में साहित्यकार कवि सुनील सरगम लालगंज, पूर्व प्रधानाचार्य राज बक्स सिंह, अशोक मिश्रा, पूर्व सांसद अन्नू टंडन, सपा नेता अंकित सिंह परिहार, बृजेश कुमार सिंह, महादेव महर्षि, आशू बाजपेई, अमरेंद्र बहादुर सिंह, डॉ एसपी सिंह आदि रहे। दिल्ली में व्यवसाय करने वाले विजय प्रताप सिंह की पत्नी रीतू सिंह ने राव साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित करते राव साहब के किले डौडियाखेड़ा में स्थित रामेश्वर मन्दिर के जीर्णोद्धार कराने की घोषणा की।