उत्तर प्रदेशलखनऊ

घने कोहरे ने लगाई रफ्तार पर ‘ब्रेक’, कंचौसी होकर चलने वाली फरक्का, मेमो समेत लेट।

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया ब्लॉक संवाददाता ब्रजेश बाथम।

कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी। नए साल मनाने वाले यात्रियों के साथ आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। डाउन लाइन की ट्रेनें अधिक विलंब से चल रही हैं। कोहरे और धुंध से ट्रेनों की चाल धीमी हो गई है। रेलवे के पास इससे बचाव का कोई तंत्र नहीं है। फॉग सेफ डिवाइस लगाई गई है लेकिन उससे केवल सिग्नल आने की जानकारी मिलती है।कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। ऐसे में नए साल मनाने वाले यात्रियों के साथ आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। डाउन लाइन की ट्रेनें सबसे अधिक विलंब से चल रही हैं। कोहरे और धुंध से ट्रेनों की चाल धीमी हो गई है। रेलवे के पास इससे बचाव का कोई तंत्र नहीं है।
फॉग सेफ डिवाइस लगाई गई है, लेकिन उससे केवल सिग्नल आने की जानकारी मिलती है। वह भी हरा और लाल की जानकारी मिलना शोपीस जैसा है। नई दिल्ली से कानपुर के बीच ट्रेनें अत्यधिक विलंब हो रही हैं। स्थिति यह है। कि रात की ट्रेन सुबह या दोपहर और सुबह की ट्रेनें देर शाम या देर रात तक पहुंच रही हैं।यात्रियों को रात प्लेटफार्म या टिकट काउंटर में बितानी पड़ रही है। बुधवार को डाउन लाइन की गुरुवार फरक्का साढ़े तीन घंटा, फफूंद कानपुर में 30मिनट, कानपुर टूंडला में डेढ़ घंटा,और इटावा कानपुर में साढ़े तीन घंटे विलंब से चल रही है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button