कानपुर देहात पुलिस ने 25000कानपुर इनामी टाप 10अपराधी को किया गया गिरफ्तार

• जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु अभियुक्तगणों की धर-पकड जारी।
अभियुक्त पर जनपद कानपुर देहात व आस-पास के जनपदों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं तथा अभियुक्त जनपद कानपुर देहात का चिन्हित टॉप-टेन अपराधी है, जिसके ऊपर 25,000 रूपये का इनाम भी घोषित है।
ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
कानपुर देहात
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर, जोन कानपुर, आलोक सिंह व पुलिस महानिरीक्षक कानपुर, रेंज कानपुर, प्रशांत कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं के रोकथाम व खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा आलमचन्द्रपुर नहर बम्बा पर संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों की चेकिंग की जा रही थी जिस दौरान कानपुर-झांसी हाईवे की तरफ से आ रही एक बुलेट मोटरसाइकिल जिस पर सवार व्यक्ति को पूछताछ हेतु रुकवाने का प्रयास किया गया तो वह नहीं रुका और वापस मुड़कर भागने लगा, जिस दौरान उसकी गाड़ी अनियन्त्रित होकर गिर गयी। अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा भी आत्मरक्षार्थ गोली चलाई गयी जिसमें उस व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया जब उस व्यक्ति से नाम-पता पूछा गया तो उसने अपना नाम विकास उर्फ अद्दू संखवार पुत्र राजबहादुर निवासी ब्लॉक नं0 56 कमरा नं0 23 आलमचन्द्रपुर कालोनी थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात बताया। जामा तलाशी से अभियुक्त से 1,00405 रूपये, 01 अदद तमंचा 315 बोर, 03 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं। पुलिस मुठभेड में घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी जिला अस्पताल भेजा गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुध्द नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्त का विवरण-
- विकास उर्फ अद्दू संखवार पुत्र राजबहादुर निवासी ब्लाक नं0 56 कमरा नं0 23 आलमचन्द्रपुर कालोनी थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात ।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0स0 55/2019 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 थाना अकबरपुर कानपुर देहात
- मु0अ0स0 11/2023 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात
- मु0अ0स0 14/22 धारा 380/457 भा0द0वि0 थाना रनिया जनपद कानपुर देहात
- मु0अ0स0 533/22 धारा 457/380/411/413 भा0द0वि0 थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात
- मु0अ0स0 450/22 धारा 457/380 भा0द0वि0 थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात
- मु0अ0स0 002/2023 धारा 457/380/411/413 भा0द0वि0 थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात
- मु0अ0स0 007/2023 धारा 34/380/411 भा0द0वि0 थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात
- मु0अ0स0 008/2023 धारा 457/380 भा0द0वि0 थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात
- मु0अ0स0 0012/2023 धारा 3/25 ए एक्ट थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात
- मु0अ0स0 0075/2023 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात
- मु0अ0स0 497/23 धारा 380/457/411/413/414 भादवि0 व 41 सीआरपीसी थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात
- मु0अ0स0 421/23 धारा 380/457/411/413/414 भादवि0 व 41 सीआरपीसी थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात
- मु0अ0स0 92/23 धारा 379/411/413/414 भादवि0 व 41 सीआरपीसी भादवि0 थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात
- मु0अ0सं0 106/23 धारा 457/380/411/413/414 भादवि0 व 41 सीआरपीसी भादवि0 थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात
- मु0अ0स0 169/23 धारा 457/380/411/413/414 भादवि0 व 41 सीआरपीसी भादवि0 थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात
- मु0अ0स0 415/23 धारा 380/457/411/413/414 भादवि0 व 41 सीआरपीसी भादवि0 थाना रूरा जनपद कानपुर देहात
- मु0अ0स0 90/23 धारा 380/457/411/413/414 भादवि0 व 41 सीआरपीसी थाना सट्टी जनपद कानपुर देहात
- मु0अ0स0 509/23 धारा 380/457/411/413/414 भादवि0 व 41 सीआरपीसी थाना घाटमपुर कानपुर नगर
- मु0अ0स0 185/23 धारा 380/457/411/413/414 भादवि0 व 41 सीआरपीसी थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात
- मु0अ0स0 423/23 धारा 380/457/411/413/414 भादवि0 व 41 सीआरपीसी थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात
बरामदगी-
- 1,00405 रुपए,
- एक तमंचा 315 बोर
- 03 अदद खोखा कारतूस
- एक जिन्दा कारतुस
- एक बुलेट मोटरसाइकिल
गिरफ्तार करने वाली थाना अकबरपुर पुलिस टीम-
- प्र0नि0 श्री सतीश कुमार सिंह
- उ0नि0 गजेंद्र कुमार
- उ0नि0 संजीव कुमार
- उ0नि0 शिव प्रसाद मिश्रा
- का0 1018 सूरज कुमार
- का0 1052 अमित कुमार
- का0 1196 सोनू कुमार





