बडौदा यूपी बैंक शाखा दिलीप नगर का दो दिनों से सर्वर हुआ धडाम,ग्राहक काट रहे बैंक शाखा के चक्कर

बैंक कर्मचारियों का ग्राहको के प्रति रहता दो टूक जवाब,जब आयेगा सर्वर हो जायेगा काम !
ग्लोबल टाईम्स 7
न्यूज नेटवर्क
एड. गौरव त्रिवेदी की रिपोर्ट
कानपुर नगर :-
मंगलवार
दिनांक
19/12/2023
जनपद के क्षेत्र दिलीप नगर स्थित एकलौती बैंक शाखा बडौदा यूपी ग्रामीण बैंक में बीते दो दिनों से सर्वर ही धडाम चल रहा है । जिसके कारण ग्राहकों को पैसा जमा व निकासी हेतु कवायदें झेलनी पड रही है । बैंक कार्य हेतु आने वाले बृद्धजन,महिलायें अर्थात पेंशन लाभार्थी, क्षेत्रिय किसान व छोटे व्यापारी अपनी पूजी का पैसा निकालने व जमा करने के लिये बैंक शाखा दिलीप नगर में दो दिनों से सर्वर न आने हवाला सुनकर बैंक के चक्कर लगाकर बैरंग वापस होने पर मजबूर हैं।
शाखा से जुडे क्षेत्रिय ग्रामीण किसानों ने बताया कि दो दिनों से बैंक शाखा दिलीप नगर का सर्वर धडाम होने से हम किसानों को धान विक्रय के पैसे की निकासी व बैंक में अपनी ही जमा पूंजी का पैसा खेत में गेंहू बीज खाद खरीद हेतु आदि फसल बुआई का भी पैसा नही निकल पा रहा है । बैंक में कार्य हेतु आये मौजूद लोगों ने यह भी बताया यह समस्या केवल आज की नहीं है, भैय्या, इस बैंक शाखा का सर्वर अक्सर ही डाउन होने के चलते हम खाता धारकों को अक्सर परेशान होना पडता रहता है । जिसके कारण हम लोगों के खातों का भी संचालन धीरे- धीरे कम होता जा रहा है । बैंक में यथा खाता खुलवाने व रूपये पैसों के लेन देन आदि जैसे रूझान अन्य बैकों की ओर अत्यधिक बढ रहा है ।
मंगलवार को बैंक शाखा दिलीप नगर में अपनी पेंशन का पैसा निकालने आई बृद्ध महिला रामवती ( 50 वर्ष) लगभग डिब्बानेवादा का पैसा भी सर्वर धडाम होने के कारण नही निकल पाया, उन्होने बैंक कर्मचारियों पर ही गुस्से का गुबार फोडते हुये बताया क्षेत्र में इकलौती यही एक बैंक होने चलते कभी – कभी यहां के बैंक कर्मचारी भी बैंक सर्वर सही होने पर भी हम लोगों को गुमराह कर सर्वर न होने का बहाना बनाकर वापस कर चलता कर देते हैं, पूंछने पर बताया कि हम यहां कल भी आई थी पेंशन नहीं निकल पाई थी ।
बताना है कि क्षेत्र दिलीप नगर स्थित बडौदा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा से जुडे हुए गांव यथा बसेन,बोझा, मदारीपुरवा,पूरा बुजुर्ग सुज्जानेवादा,भीटी, विकरू,डिब्बानेवादा, महराजनगर, टौडकापुर, दिलीपनगर,करतरिया, मुढहर,फत्तेपुर,जादेपुर व भौसाना इत्यादि समेत करीब डेढ दर्जन से अधिक गांव निवासी सैकडों लोगों के खाताधारकों का संचालन भी इसी बैंक शाखा दिलीप नगर पर ही निर्भर है। जिसके कारण एक मात्र सिर्फ क्षेत्रीय बैंक शाखा होने के चलते खाता धारकों को पैसों के लेन-देन,खाता खुलवाना,किसान क्रडिट कार्ड बनवाना आदि से समस्याओं जुडी परेशानियां अक्सर ही उठानी पडती रहती हैं।
क्षेत्रीय लोगों का कहना यह भी है कि
इतना ही नहीं कभी-कभी बैंक शाखा दिलीप नगर में बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के ही छोटे व्यापारियों व किसानों को अपना पैसा बैंक में जमा करने के लिये भी बडी रकमों को हांथों में लेकर सर्वर आने तक अर्थात देर शाम तक इंतजार भी करना पडता रहता है। उक्त बैंक शाखा में कोई सुरक्षा व्यवस्था न होने के चलते हम क्षेत्रिय बैंक खाता धारकों को किसी अनहोनी जैसी घटन घटित होने का भी भय अक्सर सताता रहता है, आखिर में
सवाल उठता है कि उच्चाधिकारी व जिला प्रशासन क्या कोई अनहोनी जैसी घटनाक्रम घटित होने का इंतजार करते हुये दिखाई पड रहे, जिसके चलते बैंक शाखा में कोई सुरक्षा व्यवस्था आज तक मुहैया नही कराई जा सकी ।अर्थात कोई अनहोनी जैसे मामले घटित होने पर उसका जिम्मेदार कौन हो सकेगा ?
इधर, बीते दो दिनों से बडौदा यू पी ग्रामीण बैंक शाखा दिलीप नगर का सर्वर बिल्कुल धडाम होने से शाखा कर्मचारियों द्वारा ग्राहको के भी कोई कार्य नही हो पाने से लोग मायूश दिखते हुये सरकारी तंत्र को कोशते भी नजर आ रहे हैं। ग्राहकों के पूंछने पर शाखा कर्मचारियों द्वारा भी ग्रामीणों को कार्य हेतु सीधा व आसान सा जवाब भी मिल जाता है कि जब सर्वर आयेगा,कार्य हो जायेगा ।
अब यह देखना होगा कि जिले के क्या जिम्मेदार अधिकारियों व सम्वंधित बैंक उच्चाधिकारियों द्वारा इस ओर भी अपना ध्यान आकर्षित करते हुये सम्वंधित बैंक शाखा की गम्भीर समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर कोई ठोस कदम उठाने का प्रयास कर सकेगें,
या फिर क्षेत्रिय खाता बैंक ग्राहक केंद में मोदी जी व सूबे के मुखिया योगी जी के डिजिटल इंडिया का सपना संजोये हुये बैंक कर्मचारियों के द्वारा बताये गये वक्तव्यों का मंत्रोचारण करते हुये बैंक से घर व पुन: घर बैंक शाखा तक केवल चक्कर ही लगाते रहेगें ।






